उपविकास आयुक्त पटना द्वारा विकास भवन के सभागार में सभी मनरेगा कर्मियों को VB-G RAM (G) योजना के संबंध में जानकारी दी गई ।उनके द्वारा बताया गया कि इस योजना में मजदूरों को 125 दिन की रोजगार की गारंटी होगी जबकि पूर्व की योजना में 100 दिनों की रोजगार की गारंटी थी । इसके तहत मुख्य रूप से जल संरक्षण, ग्रामीण संरचना, आजीविका एवं आपदा से संबंधित कार्यों को किया जाएगा ।
सभी कर्मियों को निर्देश दिया गया कि वे वीभी जी राम जी का प्रचार प्रसार आम जनों तक करेंगे तथा भारत सरकार द्वारा तय की गई गतिविधियों को जनता तक पहुंचाएंगे तथा इस संबंध में लोगों को जागरूक करेंगे । इसके पश्चात उप विकास आयुक्त महोदय द्वारा मनरेगा योजना की समीक्षा की गई एवं निर्देश दिया गया की वित्तीय वर्ष समाप्ति के पूर्व सभी योजनाओं को पूर्ण कर लें । योजनाओं से संबंधित अभिश्रवों की प्रविष्टि नरेगा सॉफ्ट पर करें तथा योजना को गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण करें। बैठक में निदेशक NEP. जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, मनरेगा, कार्यपालक अभियंता, सहायक अभियंता, सभी प्रखंडों के कार्यक्रम पदाधिकारी, कनीय अभियंता, पंचायत तकनीकी सहायक एवं पंचायती रोजगार सेवक उपस्थित थे।
