पटना। राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व केन्द्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने कहा कि 60 साल के उम्र वाले पत्रकारो को बिहार सरकार पत्रकार सम्मान पेंशन योजना के तहत पत्रकारो को सम्मान देने का काम किया। इसके लिए बिहार सरकार बधाई के पात्र है, लेकिन सरकार ने इस योजना में एक शर्त रख दी कि जिस पत्रकार को 20 साल का पीएफ यानी भविष्य निधि की कटौती की है। वैसे ही पत्रकारो को पेंशन सम्मान योजना में सरकार ने सम्मिलित किया है। आगे श्री पारस ने कहा कि वैसे पत्रकार जो कि 20 साल तक पत्रकारिता के क्षेत्र में काम किया, लेकिन भविष्य निधि की कटौती नहीं की गई क्या वैसे पत्रकारों को बिहार सरकार पत्रकार नहीं मान रही है। इसको लेकर पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्री पारस ने मांग की 20 साल से जो अधिक मान्यता प्राप्त पत्रकार अपनी सेवा पत्रकारिता में दे चुके है उन्हें बिहार सरकार पेंशन योजना में शामिल करें। ऐसे में बिहार के पत्रकार अपने आप को कुन्ठित महसूस कर रहे हैं। इसलिए सरकार से मेरी मांग है कि ऐसे भी पत्रकारो को पेंशन योजना का लाभ देने का काम करें।
