बिहार विधान सभा के अध्यक्ष डॉ० प्रेम कुमार ने आज अपने कार्यालय कक्ष में सदस्यों के लिए वीरचंद पटेल पथ स्थित नवनिर्मित आवासीय परिसर के संबंध में खेल विभाग, भवन निर्माण विभाग एवं सभा सचिवालय के वरीय अधिकारियों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक की ।
इस बैठक में नवनिर्मित आवासीय परिसर में स्पोर्ट्स क्लब के निर्माण के विषय में विचार–विमर्श किया गया। अध्यक्ष ने निर्देश दिया कि सर्वप्रथम भवन निर्माण विभाग एवं सभा सचिवालय के पदाधिकारियों द्वारा स्थल निरीक्षण कर उपयुक्त स्थान का चयन कर लिया जाए। इसके उपरांत इस संबंध में संबंधित पदाधिकारियों के साथ अगली बैठक की जायेगी।
इस बैठक में खेल विभाग के सचिव श्री महेंद्र कुमार एवं अन्य पदाधिकारीगण, भवन निर्माण विभाग के पदाधिकारीगण एवं सभा सचिवालय की प्रभारी सचिव श्रीमती ख्याति सिंह सहित वरीय पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।
