बिहार विधान सभा के माननीय अध्यक्ष डॉ प्रेम कुमार ने समस्त प्रदेशवासियों को होलिका दहन के अवसर पर संदेश दिया कि यह दिन बुराई पर अच्छाई की विजय, आपसी सद्भाव, सामाजिक सौहार्द और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि धार्मिक मान्यताओं के अनुसार होलिका दहन पूर्णिमा तिथि में और भद्रा की समाप्ति के बाद किया जाता है।
होलिका दहन को अच्छाई की जीत का उत्सव इसलिए कहा जाता है क्योंकि इससे जुड़ी पौराणिक कथा के अनुसार सत्ता, शक्ति और अहंकार के सामने भक्ति की जीत होती है। ईश्वर से कामना है कि होलिका दहन की पवित्र अग्नि हमारे जीवन से सभी नकारात्मकताओं का नाश करे और एक नए उत्साह, उमंग तथा उज्ज्वल भविष्य का मार्ग प्रशस्त करे और हमारे समाज में प्रेम, एकता और समरसता को और सुदृढ़ बनाए।
