केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री सह लोजपा (रा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने राज्य मुख्यालय पटना में सपरिवार तथा पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ रंग अबीर- गुलाल लगाकर होली का पर्व मनायें। श्री चिराग ने पार्टी कार्यालय में आयोजित होली मिलन समारोह मैं पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि आज मै अपनी तरफ से, अपने परिवार के तरफ से और मेरी पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के तरफ से पूरे प्रदेशवासियों तथा देशवासियों को होली की ढेर सारी बधाई देता हूं, शुभकामना देता हूं।
होली के त्यौहार जिस तरह से खुशियों का रंग लेकर आता है, आज मैं ये कामना भी करता हूं, क्योंकि वैश्विक चुनौतियां आज के तारीख में विश्व भर को संकट के परिस्थितियों के समक्ष रखने का काम कर रही है। उम्मीद करता हूं कि उन चुनौतियों को हम लोग जल्द पार कर पाएंगे। कई ऐसे देश जो आज युद्ध का सामना कर रहे हैं, जिसमें संभवत कुछ निर्दोष भी ऐसे हैं ,जो अपने जीवन में खुशियों से दूर, अपने परिवार वालों को खोने का काम कर रहे हैं। मैं यह कामना करता हूं की विश्व भर में शांति और खुशी का माहौल स्थापित हो और ये होली हम सबके लिए नई खुशियों के साथ, तरक्की के नए रंगों के साथ, हम सबके जीवन को बेहतर बनाने को लेकर आए। मेरे नेता, मेरे पिता आदरणीय रामविलास पासवान जी के आशीर्वाद से आज का होली का रंग, मेरी पार्टी के लिए, उस स्तर का रंग है, जिसकी कल्पना मेरे नेता मेरे पिता ने की थी। आज मेरे लिए खुशी की बात है की ,मेरे परिवार के साथ, मेरी पार्टी, मेरे विधायक, मेरे सांसद, मेरे पार्टी का हर एक कार्यकर्ता, पूरे परिवार के साथ आज हम लोग होली मिलन का यह समारोह कर रहे हैं।
पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी कुंदन कुमार ने बताया कि होली मिलन समारोह में पार्टी के जमुई सांसद सह प्रदेश संगठन प्रभारी अरुण भारती, सांसद बीना देवी, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सत्यानंद शर्मा, पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता धीरेंद्र कुमार मुन्ना,राष्ट्रीय प्रवक्ता सह विधायक दल नेता राजू तिवारी, राजेश भट्ट, विनीत सिंह, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अशरफ अंसारी, प्रदेश संयोजक वेद प्रकाश पांडे,बिहार सरकार गन्ना उद्योग मंत्री संजय पासवान, बिहार सरकार लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग मंत्री संजय सिंह,युवा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रोहित कुमार,युवा के राष्ट्रीय महासचिव अनिल पासवान, प्रदेश कोषाध्यक्ष सुरेंद्र विवेक,प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश सिंह, विष्णु पासवान, राकेश सिंह ,
पार्टी के विधायक संजय कुमार सिंह, अमित रानू, राजीव रंजन सिंह ,प्रकाश चंद्र, विष्णुदेव पासवान, मिथुन कुमार, बबलू गुप्ता, विधायिका संगीता देवी, विनीता मेहता, बेबी देवी, बिहार अनुसूचित जाति अध्यक्ष धनंजय मृणाल ,प्रदेश महासचिव सुनील यादव, नंद पासवान, विवेकानंद कुमार, प्रदेश प्रवक्ता रंजन सिंह, निशांत मिश्रा, अनुसूचित जाति/जन जाति प्रदेश अध्यक्ष परशुराम पासवान, छात्र प्रदेश अध्यक्ष सीमांत मृणाल, महिला सेल प्रदेश अध्यक्ष शोभा पासवान, चिकित्सा प्रदेश अध्यक्ष डाः अजय कुमार, अल्पसंख्यक सेल प्रदेश अध्यक्ष सलीम साहिल, लेबर सेल प्रदेश अध्यक्ष रामप्रवेश यादव, छात्र प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सत्य प्रकाश कुमार, युवा प्रदेश प्रधानमहासचिव प्रकाश कुशवाहा,युवा उपाध्यक्ष आदित्य पांडेय, हर्ष चौपरा, शरणजीत पासवान, प्रदेश संसदीय बोर्ड प्रधान महासचिव मनीष सिंह,संसदीय बोर्ड उपाध्यक्ष शिशिर राय, ओमप्रकाश कुमार,सरवर अली, कार्यालय प्रभारी ओमप्रकाश भारती तथा पार्टी के अन्य पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता मौजूद थे
