सोमवार को हिलसा शहर के सुर्य मंदिर परिसर में टीवीएस कंपनी द्वारा एक इवेंट का आयोजन किया गया ,जिसमे शहर के प्रतिष्ठित और जाने माने माँ टीवीएस की ओर से दिए जाने वाले कई आकर्षक ऑफ़र की जानकारी दी गयी |

माँ टीवीएस द्वारा आयोजित किये गये इस इंवेंट में हिलसा के मुख्य पार्षद धनंजय कुमार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए,जिन्हें मां टीवीएस के संचालक हेमन्त कुमार के द्वारा अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

इवेंट के दौरान टीवीएस कंपनी नालंदा जिला के एडीबीडीएम मिथुन कुमार ने बताया कि कंपनी के कई मॉडल पर विशेष छुट दिया जा रहा है, खासकर टीवीएस रेडियन,टीवीएस स्पोर्ट्स, टीवीएस राइडर 125 मॉडल के खरीद पर 2000 रुपया का निश्चित डिस्काउंट का प्रदान किया जा रहा है ।

इवेंट के दौरान मां टीवीएस के संचालक हेमन्त कुमार ने बताया कि आज दो दो हजार रूपये का डिस्काउंट कूपन बांटा गया गया है जो 31 मार्च तक उपयोग किया जा सकता है। हेमंत कुमार ने बताया कि दो हजार वाले डिस्काउंट कूपन जो भी लेकर आएगा उसे टीवीएस कंपनी के किसी भी मॉडल पर छुट मिलेगा | इस मौके पर विक्की कुमार, अंशु कुमार, चंदन कुमार , प्रेम कुमार, प्रतीक कुमार, भरत कुमार, राहुल कुमार, दयानन्द प्रसाद सहित सैकड़ो की संख्या में लोग मौजूद थे |

