जद(यू) के प्रदेश कार्यालय में पार्टी की संगठनात्मक चुनाव की निर्धारित प्रक्रिया के उपरांत श्री उमेश सिंह कुशवाहा को लगातार तीसरी बार जनता दल (यू) के बिहार प्रदेश अध्यक्ष के रूप में निर्विरोध निर्वाचित किया गया। प्रदेश निर्वाचन पदाधिकारी श्री अशोक कुमार ‘मुन्ना’ एवं श्री परमहंस कुमार ने उन्हें प्रमाण-पत्र सौंपा।

इससे पूर्व श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने प्रदेश निर्वाचन पदाधिकारियों के समक्ष चार सेट में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया था। निर्धारित समय-सीमा तक इस पद के लिए उनके अतिरिक्त किसी अन्य उम्मीदवार द्वारा नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया गया। इसके उपरांत निर्धारित स्क्रूटनी प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद उन्हें निर्विरोध बिहार प्रदेश अध्यक्ष घोषित किया गया।
इस अवसर पर प्रस्तावक के रूप में माननीय मंत्री श्रीमती लेसी सिंह, पूर्व मंत्री सह विधायक श्री रत्नेश सदा, पूर्व मंत्री सह विधायक श्रीमती शीला मंडल तथा डाॅ0 पूनम सिंह उपस्थित रहीं।
इस अवसर पर नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि यह उनका परम सौभाग्य है कि पार्टी के सर्वमान्य नेता, माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी के आशीर्वाद और मार्गदर्शन में उन्हें लगातार तीसरी बार जनता दल (यू) के बिहार प्रदेश अध्यक्ष के रूप में सेवा करने का अवसर प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि विकास पुरुष आदरणीय श्री नीतीश कुमार जी के कुशल नेतृत्व में वे संगठन को और अधिक सशक्त, सक्रिय एवं गतिशील बनाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे तथा ‘न्याय के साथ विकास’ के संकल्प को समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुँचाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ जुटें रहेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि पार्टी को सफलता की नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से माननीय केंद्रीय राज्य मंत्री श्री रामनाथ ठाकुर, माननीय मंत्री श्री श्रवण कुमार, विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के मुख्य सचेतक श्री संजय कुमार सिंह ‘गांधी जी’, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सह विधायक श्री भगवान सिंह कुशवाहा, राष्ट्रीय महासचिव सह विधायक श्री रामसेवक सिंह कुशवाहा, राष्ट्रीय महासचिव श्री मनीष कुमार वर्मा, पूर्व मंत्री सह माननीय विधायक श्री जयंत राज, माननीय विधायक श्री अजय कुमार चैधरी, माननीय विधायक श्री इंद्रदेव पटेल, माननीय विधायक श्री बबलू मंडल, पूर्व मंत्री श्री सुमित कुमार सिंह एवं डाॅ0 रंजु गीता, श्री अनिल कुमार, श्री नवीन आर्य चंद्रवंशी, डा0. अमरदीप, श्री वासुदेव कुशवाहा, डाॅ0 भारती मेहता सहित अन्य वरिष्ठ नेतागण उपस्थित रहे एवं सभी ने प्रदेश अध्यक्ष श्री कुशवाहा को सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी।
