राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्री पशुपति कुमार पारस की अध्यक्षता में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व सांसद प्रिंस राज पासवान की उपस्थिति में राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी, बिहार प्रदेश कार्यालय विद्यायक काॅलोनी, (कौटिल्य नगर) ( भेटनरी ब्याज हाॅस्टल के नजदीक) पटना-14 में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आहूत की गई है। प्रदेश मुख्य प्रवक्ता ललन कुमार चन्द्रवंशी ने बताया कि जिसमे पार्टी के संगठन की मजबूती को देखते हुए बदलावों को लेकर अहम फैसले लिये जा सकते हैं। 2025 के विधानसभा चुनाव के बाद पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने पार्टी को मजबूती, एकजुटता, स्पष्ट निर्णय के लिए राज्य कार्यकारिणी तथा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की एक साथ 09 मार्च को बैठक बुलाई गई है।
बैठक में पार्टी के मजबूती को लेकर आये हुए नेताओं से विचार विमर्श किया जाएगा तथा पार्टी हित के लिए देशभर से आये हुए प्रतिनिधियों का सुझाव और मार्गदर्शन लिया जायेगा।
मुख्य प्रवक्ता चन्द्रवंशी ने बताया कि पार्टी हित को देखते हुए पार्टी में फेर बदल भी किया जा सकता है। देश के राष्ट्रीय पदाधिकारीगण एवं विभिन्न राज्य के अध्यक्षगण और कार्यकारिणी सदस्यगण बृहद पैमाने पर लोग भाग लेंगे। 09 मार्च को राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के अवसर पर विभिन्न राज्यों से रालोजपा एवं दलित सेना के प्रदेश अध्यक्षों और जिलाध्यक्षों, प्रखण्ड अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकत्र्ता तथा दलित सेना के कार्यकत्र्ता पटना के पार्टी कार्यालय में पहुंचेगें। विभिन्न पार्टी के कुछ नये कार्यकर्ता भी रालोजपा पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे।
