जिलाधिकारी, पटना ने कहा कि जिला में एलपीजी गैस की कोई कमी नहीं है। सभी डिस्ट्रिब्यूटर्स एवं गैस कंपनियों के पास पर्याप्त मात्रा में एलपीजी उपलब्ध है। बुकिंग एवं डिलिवरी मिस्ड कॉल, एसएमएस/आईवीआरएस, व्हाट्सएप तथा ओटीपी के आधार पर होता है। यह प्रणाली अभी भी क्रियाशील है। एलपीजी गैस की बुकिंग एवं इसके अगले बुकिंग के बीच 25 दिन का अंतराल निर्धारित है।
जिलाधिकारी ने कहा कि उन्होंने गैस कंपनियों के एरिया ऑफिसर्स, फिल्ड ऑफिसर्स, अपर जिला दंडाधिकारी (आपूर्ति), विशिष्ट पदाधिकारी अनुभाजन एवं सभी अनुमंडल पदाधिकारियों के साथ इस विषय पर समीक्षात्मक बैठक की है। स्थिति पर प्रशासन की पूरी नजर है। एलपीजी गैस की कहीं कोई समस्या नहीं है। लोग पैनिक बुकिंग न करें। सभी अनुमंडल पदाधिकारियों को एलपीजी गैस डीलर्स एवं वितरकों के यहाँ नियमित तौर पर निरीक्षण तथा छापामारी करने का निदेश दिया गया है। जिलाधिकारी ने कहा कि अधिकारियों को ब्लैकमार्केटिंग तथा होर्डिंग को सख्ती से रोकने एवं ऐसा करने वालों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज करने का निदेश दिया गया है।
