राष्ट्रीय जनता दल के राज्य कार्यालय में महान समाजवादी नेता एवं चिंतक डाॅ0 राम मनोहर लोहिया जी की जयंती प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल जी की अध्यक्षता में मनायी गयी। इस अवसर पर उपस्थित नेताओं ने डाॅ0 राम मनोहर लोहिया के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर उनके प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर श्री मंगनी लाल मंडल ने कहा कि डाॅ0 लोहिया के विचारों को लेकर श्री लालू प्रसाद जी ने गरीबों, शोषितों को मान-सम्मान दिया और नफरत करने वाले लोगों को उनके बताये हुए विचारों के अनुसार स्पष्ट रूप से जवाब देकर समाज में एक बेहतर वातावरण का निर्माण किया। उनके आदर्श मार्गों को सभी गरीब-गुरबों के बीच पहुंचाने के लिए उनके विचार का प्रचार-प्रसार किया जाना जरूरी है, तभी हम देश में बेहतर तरीके से उन शक्तियों को जवाब दे सकते हैं, जो मोहब्बत की राजनीति को समाप्त करके नफरत को बढ़ावा दे रहे हैं। डाॅ0 राम मनोहर लोहिया अनवरत गांव की दशा एवं वहां की प्रतिभा को सुधारने व निखारने के लिए सदैव संघर्ष करते रहे। डाॅ0 लोहिया ने सामाजिक न्याय की लड़ाई को सरजमीन पर उतारा।
इस अवसर पर डाॅ0 लोहिया के तैल चित्र पर माल्यार्पण करने वालों में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री उदय नारायण चौधरी, बिहार विधान परिषद के पूर्व उपसभापति डॉ रामचंद्र पुर्वे, राष्ट्रीय महासचिव श्री भोला यादव, श्री बिनु यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री अशोक कुमार सिंह, श्री शिवचंद्र राम, श्री विनोद श्रीवास्तव,प्रदेश प्रधान महासचिव श्री रणविजय साहू,प्रदेश मुख्य प्रवक्ता श्री शक्ति सिंह यादव, प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद, अरुण कुमार यादव, प्रदेश महासचिव श्री मदन शर्मा, श्री हरेंद्र कुमार कुशवाहा, श्रीमती मुकुंद सिंह, श्री निर्भय कुमार अंबेडकर, श्री संजय यादव,भाई अरुण कुमार, श्री प्रमोद कुमार राम, डॉ प्रेम कुमार गुप्ता, श्री अरविंद कुमार सहनी, श्री कुमर राय, श्री महेंद्र प्रसाद विद्यार्थी, डॉ पीके चौधरी, डॉ लालदेव प्रसाद यादव, श्री उपेंद्र चंद्रवंशी, श्री गणेश कुमार यादव, श्री विमल राय, श्री रोहित कुमार यादव, श्री राजीव कमल, श्री संजय यादव, अर्चना यादव, अफरोज आलम, बिंदन यादव, मिश्री राम, श्री साकेत कुमार, श्री मयंक यादव, श्री शेखर यादव, जॉनसन पेन, श्री सुरेंद्र यादव, श्री संजय कुमार वर्मा, श्री ओम प्रकाश शर्मा श्री चंदेश्वर प्रसाद सिंह, श्री ओम प्रकाश पासवान, श्री अशोक पासवान सहित अन्य नेतागण शामिल थे।
