अपने नागपुर प्रवास के दौरान राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के मुख्यालय का भ्रमण किया एवं संघ के संस्थापक सह प्रथम सरसंघचालक डॉ केशवराव बलिराम हेडगेवार की आदमकद प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि डॉ. हेडगेवार का संपूर्ण जीवन राष्ट्रभक्ति, संगठन शक्ति और सांस्कृतिक जागरण के लिए समर्पित रहा।
उनकी दूरदृष्टि,राष्ट्रप्रेम, अनुशासन एवं त्याग की भावना हमें सशक्त, संगठित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण हेतु निरंतर प्रेरित करती रहेगी। संघ ने भी अपने 100 वर्षों की यात्रा में ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना के साथ सामाजिक सौहार्द, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी आचरण और परस्पर सहयोग की चेतना को बढ़ावा दिया है।
