बिहार विधान परिषद् के सभापति श्री अवधेश नारायण सिंह ने समस्त देशवासियों एवं प्रदेशवासियों को रामनवमी महापर्व की शुभकामनाएं दी हैं।

सभापति महोदय ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि रामनवमी का पावन पर्व आस्था, शक्ति और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है। भगवान राम के आशीर्वाद के लिए इस दिन भक्त सच्चे मन से उपवास, भजन-कीर्तन व पूजा अर्चना करते हैं। मान्यता है कि इसी दिन श्री राम का जन्म हुआ था। इसी उपलक्ष्य में राम लला का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाता है। प्रभु श्री राम की दिव्य कृपा सदैव आप सभी पर बनी रहे। दीयों की चमक और मंत्रों की गूंज के साथ सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि प्राप्त हो। आइए, हम सब प्रभु श्री राम के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात कर एक स्वस्थ समाज, विकसित प्रदेश और समृद्ध भारत बनाने का संकल्प लें।
