इन्डियन एसोसिएसन् आफ लायर्स ( बिहार चैप्टर) का दूसरा राज्य सम्मेलन 29 मार्च, 2026 को पटना के केदार भवन में दिन के 11 बजे से आयोजित किया गया है। सम्मेलन में अधिवक्ताओं के ज्वलंत सवालों और उनकी समस्याओं पर गंभीर विमर्श किये जायेंगे। न्यायपालिका की स्वतंत्रता, अधिवक्ताओं के कल्याण एवं समाजिक सुरक्षा, न्याय व्यवस्था को अधिक जनोन्मुखी बनाने की दिशा में अधिवक्ताओं की भुमिका, न्याय समानता एवं संवैधानिक मूल्यों की रक्षा पर चर्चा होगी।

संगठन के द्वितीय राज्य सम्मेलन में राज्य के 38 जिलों एवं 151 अनुमंडलों तथा अन्य विधिक संघों से जुड़े अधिवक्ता प्रतिनिधि भाग लेंगे। इस राज्य सम्मेलन में अधिवक्ताओं के कल्याण, विधि व्यवस्था के स्थापित मानदंड को पुर्नस्थापित करने सहित आम लोगों के सुलभ न्याय के लिए इन्डियन एसोसिएसन आॅफ लायर्स (प्।स्) के पदाधिकारियों की भूमिका एवं दायित्व का भी बिश्लेषण एवं जिम्मेवारी का निर्धारण किया जाएगा।
सम्मेलन के संबंध में शनिवार को आयोजित प्रेस वार्ता में इन्डियन एसोसिएसन आॅफ लायर्स (बिहार चैप्टर) के प्रदेश अध्यक्ष योगेश चन्द्र वर्मा एवं महासचिव द्वय, राज जीवन प्रसाद सिंह, उदय प्रताप सिंह ने संगठन के गठन, पृष्ठभूमि एवं आम लोगों के लिए किये गये विधिक सहायता एवं योगदान पर प्रकाश डाला। स्थापना के महत्व को रेखांकित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय के मान्य न्यायाविद न्यायमूर्ति वी.आर.कृष्णा अैयर एवं न्यायमूर्ति पी.एन.भगवती ने इस संगठन को संविधान के मूल भावना के सम्मान एवं उसे आम आदमी के लिए उपयोगी अस्त्र के रूप में इस्तेमाल करने के लिए अधिवक्ता वर्ग लाॅ स्टुडेन्ट, लाॅ टीचर, एवं लाॅ जुरिस्ट को संगठित करने के लिए किया था। संगठन अपने स्थापना के मूल उद्ेश्यों को पुरा करने का हर संभव प्रयास करेगा।
