अपर मुख्य सचिव श्री के. सेंथिल कुमार ने बुधवार को अपने प्रभार वाले नवादा जिले में गैस आपूर्ति को सुचारू बनाए रखने को लेकर जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में जिला अधिकारी, पुलिस अधीक्षक, एसडीएम, एसडीपीओ, डीएसओ, डीटीओ, गैस एजेंसियों एवं ऑयल कंपनियों के प्रतिनिधि सहित सभी संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
इस दौरान उन्होंने उपभोक्ताओं को समय पर एलपीजी गैस उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही सभी गैस एजेंसियों पर दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति करने का निर्देश दिया, ताकि उपभोक्ताओं को पारदर्शी तरीके से गैस मिल सके।

उन्होंने गैस की कालाबाजारी करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। अपर मुख्य सचिव ने जिले में गैस की उपलब्धता, बैकलॉग, कंट्रोल रूम की स्थिति, कुल कनेक्शनों की संख्या, वितरकों की संख्या, ‘दीदी की रसोई’ तथा सरकारी हॉस्टलों में हो रही एलपीजी गैस आपूर्ति की भी समीक्षा की।
उन्होंने गलत अफवाह फैलाने वालों पर भी कार्रवाई करने का निर्देश दिया और कहा कि जिले के उपभोक्ताओं को गैस प्राप्त करने में किसी प्रकार की परेशानी न हो, इस पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।
