बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति माता पिता को जागरुक रखने के उद्देश्य से महिला कल्याण संगठन, दानापुर की अध्यक्षा श्रीमती निशी देव के मार्गदर्शन में मंडल चिकित्सालय दानापुर के सभागार में ‘‘वेल बेबी शो‘‘ का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत अध्यक्षा दानापुर महिला कल्याण संगठन श्रीमती निशी देव एवं अन्य सम्मानित सदस्याओं के द्वारा दीप प्रज्वलित करके किया गया।

उपरोक्त आयोजन में बड़ी संख्या में रेलकर्मी अपने बच्चों के साथ उपस्थित हुए। कार्यक्रम के बाद सभी बच्चों के बीच पारितोषिक वितरित किया गया।
कार्यक्रम का सफल आयोजन मुख्य चिकित्सा अधिकारी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
