निशांत कुमार ने जद (यू) प्रदेश कार्यालय पहुंचकर पार्टी के शीर्ष नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ मंथन किया। इस दौरान पार्टी संगठन मजबूती एवं भविष्य की रणनीति पर गहन विचार विमर्श हुआ।

इससे पहले पार्टी कार्यालय पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने श्री निशांत कुमार का जोरदार स्वागत किया एवं उनके समर्थन में जमकर नारे लगाए। श्री निशांत कुमार ने भी एक-एक कर सबों से मुलाकात की एवं उनके विचारों को सुना। कार्यकर्ताओं के साथ बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि सबों को मिलकर माननीय श्री नीतीश कुमार जी के कामों को आगे बढ़़़ाना है और उनके द्वारा सुझाए गए रास्तों पर चलकर बिहार को विकास के शीर्ष पर पहुंचाना है। उन्होंने पार्टी की नीतियों एवं उपलब्धियों को जन-जन तक प्रभावी ढंग से पहुँचाने पर बल दिया।

बैठक के दौरान विधान परिषद में पार्टी के मुख्य सचेतक श्री संजय कुमार उर्फ गांधीजी, विधायक श्री चेतन आनंद, विधायक श्री मांजरिक मृणाल, विधायक श्री ऋतुराज कुमार, विधायक श्री रुहेल रंजन, श्री अनिल कुमार, प्रदेश महासचिव श्री मनीष कुमार सहित पार्टी के अन्य नेता उपस्थित रहे।
