अष्टादश बिहार विधान सभा के द्वितीय सत्र के आगामी उपवेशन के सफल संचालन हेतु बिहार विधान सभा के अध्यक्ष डॉ० प्रेम कुमार की अध्यक्षता में आज उनके कार्यालय कक्ष में 05:00 बजे अपराह्न में बिहार विधान सभा के दलीय नेताओं की बैठक आयोजित की गई ।

माननीय अध्यक्ष महोदय ने कहा कि इस एकदिवसीय सत्र के सफल और शांतिपूर्ण संचालन हेतु यह महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई है। साथ ही, पक्ष एवम् विपक्ष के सभी नेताओं ने सदन चलाने में अध्यक्ष महोदय को सकारात्मक सहयोग देने पर अपनी सहमति दी।

इस बैठक में माननीय उप मुख्यमंत्रीगण श्री विजय कुमार चौधरी एवं श्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव, माननीय उपाध्यक्ष श्री नरेन्द्र नारायण यादव, माननीय सदस्य सर्वश्री विजय कुमार सिन्हा, विनोद नारायण झा, आलोक कुमार मेहता , मनोहर प्रसाद सिंह , माधव आनंद , राजू तिवारी, इन्द्रजीत प्रसाद गुप्ता , सतीश कुमार सिंह यादव, कुमार सर्वजीत एवं प्रफुल्ल मांझी तथा बिहार विधान सभा की प्रभारी सचिव श्रीमती पूनम सिन्हा सहित सभा सचिवालय के वरीय पदाधिकारीगण उपस्थित रहे ।
