बिहार विधान सभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर कहा कि यह दिन भारत में पंचायती राज प्रणाली की स्थापना को चिह्नित करता है, जो ग्रामीण स्थानीय स्वशासन और विकास का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।
उल्लेखनीय है कि 1993 में संविधान के 73वें संशोधन अधिनियम द्वारा पंचायती राज को संवैधानिक दर्जा दिया गया था। पहली बार राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस को मनाने की घोषणा 24 अप्रैल 2010 को की गई थी।
