जद (यू) के प्रदेश कार्यालय, पटना स्थित कर्पूरी सभागार में पार्टी नेता श्री निशांत कुमार ने शुक्रवार को मुंगेर, दरभंगा, कोसी एवं पटना-1 प्रमंडल के जिलाध्यक्षों एवं प्रखंड अध्यक्षों के साथ महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक की। इस दौरान पार्टी को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने, मा0 श्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में हुए ऐतिहासिक विकास कार्यों को जन-जन तक पहुँचाने तथा आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में पार्टी के मा0 प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा, विधान परिषद में सत्तारूढ़़़ दल के उपनेता श्री ललन कुमार सर्राफ, मुख्य सचेतक श्री संजय कुमार सिंह उर्फ ‘गांधीजी’, श्री अनिल कुमार, डाॅ0 अमरदीप एवं श्री वासुदेव कुशवाहा भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री निशांत कुमार ने कहा कि जनता के बीच जाकर यह विश्वास दिलाना है कि मा0 श्री नीतीश कुमार भले राज्यसभा चले गए हों, लेकिन उनका स्नेह और मार्गदर्शन सूबे की जनता एवं राज्य की एनडीए सरकार को आगे भी निरंतर मिलता रहेगा। उन्होंने कहा कि श्री नीतीश कुमार की नीतियों पर चलकर उनके अधूरे कार्यों को पूरा करना हमारा प्रथम उद्देश्य है, और मुझे पूरा विश्वास है कि इस कार्य में पार्टी के हर एक कार्यकर्ता का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा।

श्री निशांत कुमार ने कहा कि श्री नीतीश कुमार ने समाज के सभी वर्गों के लिए कार्य किया है, और उन तमाम कार्यों को जन-जन तक पहुँचाना हम सबकी जिम्मेदारी है। वर्ष 2005 में बिहार की बागडोर संभालने के बाद उन्होंने दलित, पिछड़ा, अतिपिछड़़़़ा, अल्पसंख्यक एवं महिला केंद्रित अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं लागू कीं, जिसके कारण समाज के शोषित एवं वंचित वर्गों तक विकास का समुचित लाभ पहुँचा है।
साथ ही, उन्होंने कहा कि ‘जल-जीवन-हरियाली’ के तहत श्री नीतीश कुमार ने पर्यावरण के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य किए, जिसका परिणाम है कि बिहार का हरित आवरण 9 प्रतिशत से बढ़कर 15 प्रतिशत से अधिक हो चुका है। संयुक्त राष्ट्र ने सितंबर 2020 में उन्हें ‘क्लाइमेट लीडर’ के रूप में सराहा।
आगे उन्होंने कहा कि शराबबंदी के ऐतिहासिक फैसले पर कई लोगों ने सवाल उठाए और आशंका जताई कि इससे राज्य को आर्थिक नुकसान हो सकता है, लेकिन श्री नीतीश कुमार ने बिहारवासियों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता दी। आज इसका परिणाम है कि समाज में शांति और सद्भाव का वातावरण बना है, और खासकर महिलाएँ खुद को पहले से अधिक सुरक्षित महसूस कर रही हैं।

श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि आज पूरा बिहार उम्मीद और भरोसे भरी निगाहों से श्री निशांत कुमार की ओर देख रहा है और हम एक बड़़़़े लक्ष्य की प्राप्ति की दिशा में आगे बढ़़़ रहे हैं। ऐसे में पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को श्री निशांत कुमार के साथ कदम से कदम मिलाकर चलना है तथा पार्टी के साथ-साथ बिहार को भी नई ऊंचाइयों पर लेकर जाना है। उन्होंने कहा कि श्री निशांत कुमार की सक्रियता ने कार्यकर्ताओं में एक बार फिर नया जोश और नई ऊर्जा का संचार किया है।
उन्होंने आगे कहा कि मा0 श्री नीतीश कुमार ने ‘‘न्याय के साथ विकास’’ का जो मार्ग प्रशस्त किया, अब श्री निशांत उसी विचारधारा को आगे बढ़़़ाते हुए ‘‘न्याय के साथ विकास’’ के एक नए अध्याय की शुरुआत करने के लिए संकल्पित हैं। अब समय है कि हम सभी नए उत्साह और ऊर्जा के साथ श्री निशांत कुमार के नेतृत्व में आगे बढे़़ और माननीय श्री नीतीश कुमार की गौरवशाली राजनीतिक विरासत को और आगे बढ़़़ाएं।
