केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री सह लोजपा (रा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने शुक्रवार को नई दिल्ली स्थित केंद्रीय कार्यालय में राष्ट्र निर्माण की मजबूत नींव रखने वाले श्रमिक भाइयों-बहनों को समर्पित अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए।

श्री चिराग ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर मैं देश के हर श्रमिक भाई- बहन को नमन करता हूं, जिनकी मेहनत, समर्पण और संघर्ष से राष्ट्र निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है। उनके परिश्रम ही हमारे विकास की असली ताकत है। हम सभी का दायित्व है कि उनके अधिकार, सम्मान और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें।
पार्टी के प्रदेश मीडीया प्रभारी कुंदन कुमार ने बताया कि उक्त कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुल खालिक, लेबर सेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश पासवान, राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रणव कुमार, पार्टी के विधायक संजय कुमार सिंह तथा बड़ी संख्या में पार्टी के पदाधिकारीयों एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।
