मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी आज राजेन्द्र नगर, रोड नम्बर 8 सी स्थित सुशील कुमार मोदी स्मृति पार्क में पूर्व उप मुख्यमंत्री पद्मभूषण स्व० सुशील कुमार मोदी की पुण्य तिथि के अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुये। मुख्यमंत्री ने स्व० सुशील कुमार मोदी की आदमकद प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर कृषि मंत्री श्री विजय कुमार सिन्हा, सहकारिता मंत्री श्री रामकृपाल यादव, नगर विकास एवं आवास मंत्री श्री नीतीश मिश्रा, पथ निर्माण मंत्री श्री कुमार शैलेन्द्र, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण मंत्री श्री लखेन्द्र कुमार रौशन, डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन मंत्री श्री नंदकिशोर राम, खान एवं भूतत्व मंत्री डॉ० प्रमोद कुमार, सांसद श्री राधामोहन सिंह, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक श्री संजय सरावगी, विधायक श्री मंगल पांडेय, विधायक श्री विनोद नारायण झा, विधायक श्री संजीव चौरसिया, विधायक श्री प्रमोद कुमार, विधायक श्री संजय गुप्ता, विधायक श्री रत्नेश कुमार, विधायक श्रीमती गायत्री देवी, विधायक श्रीमती छोटी कुमारी, विधान पार्षद श्री राजेन्द्र गुप्ता, विधान पार्षद श्री अनिल शर्मा, सवर्ण आयोग के अध्यक्ष श्री महाचन्द्र प्रसाद सिंह, पूर्व विधायक श्री अरूण कुमार सिन्हा, स्व० सुशील कुमार मोदी की धर्मपत्नी श्रीमती जेसी जॉर्ज सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति तथा राजनीतिक एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी स्व० सुशील कुमार मोदी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी।
