पटना स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा आज शहर में आयोजित ब्लैकआउट मॉक ड्रिल का सफलतापूर्वक संचालन इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (ICCC) के माध्यम से भी किया गया।

निर्धारित समयानुसार शाम 6:58 बजे शहर में स्थापित सभी 69 पब्लिक एड्रेस (PA) सिस्टम पर सायरन बजाया गया, जिसके उपरांत ब्लैकआउट मॉक ड्रिल की प्रक्रिया प्रारंभ की गई। इस दौरान संबंधित विभागों एवं एजेंसियों के मध्य समन्वय स्थापित करते हुए आपदा प्रबंधन एवं आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की तैयारियों का परीक्षण किया गया।

ड्रिल के दौरान ICCC द्वारा शहर की गतिविधियों की सतत निगरानी की गई।

सरकार के निदेश के आलोक में आज दिनांक 14 मई, 2026 को पटना जिला के शहरी क्षेत्रों में हवाई हमला सिविल डिफेंस मॉकड्रिल एवं ब्लैकआउट का निर्धारित मानक संचालन प्रक्रिया के अनुसार सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, सिविल डिफेंस, अग्निशमन, स्वास्थ्य, एनसीसी, विधि-व्यवस्था, यातायात, पुलिस एवं सिविल सोसायटी के सदस्यों सहित आपदा प्रबंधन के सभी स्टेकहोल्डर्स ने अप्रतिम एवं अतुलनीय योगदान दिया। इसके लिए सभी को धन्यवाद एवं हार्दिक आभार।……जिला पदाधिकारी, पटना
=========================

नागरिक सुरक्षा के लिए माॅकड्रिल एवं ब्लैकआउट हेतु 6 scenarios का निर्धारण किया गया था जिसमें एयर रेड अर्ली वार्निंग सिस्टम, ब्लैकआउट मेजर्स, इवैक्युएशन एण्ड शेल्टरिंग, सर्च एण्ड रेस्क्यू आॅपरेशन्स, मेडिकल रिस्पाॅन्स एण्ड कैजुअल्टी इवैक्युएशन्स तथा फायर फायटिंग सिनैरियो शामिल था। एयर स्ट्राइक की स्थिति में बचाव हेतु सिविल डिफेंस अभ्यास के तहत आज सर्वप्रथम 03ः00 बजे अपराह्न से 04ः00 बजे अपराह्न तक जिला पदाधिकारी, पटना के निदेशन में 04 (चार) सिमुलेशन साईट- पटना समाहरणालय, बिस्कोमान भवन, बाँकीपुर बस स्टैण्ड एवं आईजीआईएमएस- पर मॉकड्रिल/मॉक एक्सरसाईज का आयोजन किया गया तथा आपदा प्रबंधन के मुख्य घटकों राहत, बचाव एवं पुनर्वास (रिलीफ, रेस्क्यू एण्ड रिहैबिलिटेशन) हेतु प्रशासनिक तंत्र की प्रभावशीलता का परीक्षण किया गया। माॅकड्रिल के दौरान सिमुलेशन साईट पर 4 scenarios यथा इवैक्युएशन एण्ड शेल्टरिंग, सर्च एण्ड रेस्क्यू आॅपरेशन्स, मेडिकल रिस्पाॅन्स एण्ड कैजुअल्टी इवैक्युएशन्स तथा फायर फायटिंग सिनैरियो के अंतर्गत विशिष्ट आपदा परिदृश्य का निर्धारण एवं एसओपी के अनुसार गतिविधियों का संचालन किया गया। गाँधी मैदान, पटना में स्टेजिंग एरिया (इन्सिडेंट कमांड साइट) बनाया गया था। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, अग्निशमन, स्वास्थ्य, सिविल डिफेंस, एनसीसी, विधि-व्यवस्था, यातायात, पुलिस सहित आपदा प्रबंधन के सभी स्टेकहोल्डर्स ने सफलतापूर्वक मॉक अभ्यास किया। इसके बाद शाम 6:58 बजे हवाई हमला होने की चेतावनी एयरफोर्स कंट्रोल रूम से प्राप्त होते ही निर्धारित समय पर 2 मिनट तक नागरिक सुरक्षा का सायरन बजाया गया। सायरन बजते ही ब्लैकआउट हो गया। शाम 7 बजे से 7ः15 बजे तक ब्लैकआउट था। लोगों ने अपने घर, दुकान, गोदाम, प्रतिष्ठान, वाहन इत्यादि का लाइट बंद रखा। अनिवार्य सेवाएं जारी रही। आम जनता ने अत्यंत उत्साहपूर्वक भाग लिया।

ज़िलाधिकारी ने कहा कि नागरिक सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सरकार के निदेश के अनुरूप साल में कम-से-कम दो बार माॅकड्रिल का आयोजन किया जा रहा है। विगत वर्ष भी इसका सफलतापूर्वक आयोजन किया गया था। आज पटना समेत राज्य के छः जिलों में हवाई हमला माॅकड्रिल एवं ब्लैकआउट का आयोजन किया गया। ज़िलाधिकारी ने कहा कि इस तरह का कार्यक्रम आम जनता के लिए काफी उपयोगी साबित होता है। मॉकड्रिल आपदा की वास्तविक स्थिति में तंत्र की प्रभावशीलता सुनिश्चित करने के लिए उत्प्रेरक का कार्य करता है। हम सभी बाढ़, सुखाड़, भूकंप सहित किसी भी आपदा की स्थिति में आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु पूरी तरह तैयार हैं। संपूर्ण प्रशासनिक तंत्र इसके लिए सदैव सजग, तत्पर एवं प्रतिबद्ध है।
