राजगीर में लगने वाले मालमास मेला के मद्देनजर यात्रियों की सुविधा हेतु बिहार शरीफ-अस्थावां-बरबीघा-शेखपुरा-किउल-भागलपुर के रास्ते राजगीर और हावड़ा के मध्य एक जोड़ी स्पेशल ट्रेन 03029/03030 के परिचालन का निर्णय लिया गया है जिनका विवरण निम्नानुसार है –
गाड़ी सं. 03029 हावड़ा-राजगीर स्पेशल दिनांक 16.05.2026 से 17.06.2026 तक प्रतिदिन हावड़ा से 22.50 बजे खुलकर अगले दिन 06.30 बजे भागलपुर, 09.20 बजे किउल, 09.32 बजे लखीसराय, 10.15 बजे शेखपुरा, 10.38 बजे सरसा जमालपुर, 10.50 बजे बरबीघा, 11.13 बजे अस्थावां, 11.35 बजे बिहार शरीफ एवं 12.20 बजे नालन्दा रूकते हुए 13.00 बजे राजगीर पहुंचेगी ।
गाड़ी सं. 03030 राजगीर-हावड़ा स्पेशल दिनांक 17.05.2026 से 18.06.2026 तक प्रतिदिन राजगीर से 14.00 बजे खुलकर 14.15 बजे नालन्दा, 14.35 बजे बिहार शरीफ, 15.25 बजे अस्थावां, 15.45 बजे बरबीघा, 15.55 बजे सरसा जमालपुर, 16.15 बजे शेखपुरा, 16.45 बजे लखीसराय, 17.20 बजे किउल, 19.45 बजे भागलपुर सहित अन्य स्टेशनों पर रूकते हुए अगले दिन 04.30 बजे हावड़ा पहुंचेगी ।

इस स्पेशल में शयनयान श्रेणी के 04 कोच, साधारण श्रेणी के 08 कोच तथा एसएलआर के 02 कोच सहित कुल 14 होंगे ।
