भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी बिहार राज्य परिषद की दो दिवसीय बैठक 22-23 मई, 2026 को छपरा में होगी। बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय सचिव का. संजय कुमार, पूर्व एमएलसी एवं का. डा. गिरीश चन्द्र शर्मा भाग लेंगे। बैठक में भाग लेने के लिए राष्ट्रीय सचिव का. गिरीशचंद्र शर्मा पटना पहुँच गए।

भाकपा राज्य सचिव रामनरेश पाण्डेय ने बयान जारी कर कहा कि बैठक की सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई है। बैठक में केंद्र और राज्य सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ 6 से 15 अगस्त, 2026 राष्ट्रव्यापी पदयात्रा 19-20 अगस्त, 2026 राज्यव्यापी जेल भरो कार्यक्रम एवं 28 सितम्बर शहीदे आजम भगत सिंह के जन्म तिथि पर दिल्ली में प्रदर्शन की तैयारी सहित अनेक जन आंदोलन की रूप रेखा तय की जाएगी। इसके अलावे त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव, 25 मई, 2026 बिहार राज्य किसान सभा, खेत मजदूर यूनियन, अखिल भारतीय नौजवान संघ का जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन,10 जून, 2026 गयाजी में आयोजित किसान महापंचायत आदि मुद्दों पर चर्चा होगी।
भाकपा राज्य सचिव ने कहा कि बिहार में भाजपा के मुख्यमंत्री बनते ही बुलडोजर अभियान तेज हो गया है। मुख्यमंत्री से लेकर अधिकारी तक धमकी भरे लहजे में बात कर रहे हैं। बिहार में 54 लाख लोगों का नाम राशन कार्ड से हटाया जा रहा है। चुनाव समाप्त होते ही डीजल-पेट्रोल की कीमत बढ़ा दी गई है। महंगाई आसमान छूने लगी है। जिसका असर गरीबों की जिंदगी पर पड़ रहा है। केंद्र और राज्य सरकार सभी फैसले गरीब विरोधी ले रही है। खाद्य वस्तुओं की कीमते लगातार बढ़ रही है। अपराध चरम पर पहुँच गया है। इन्हीं मुद्दों पर राज्य परिषद की बैठक में चर्चा होगी।
