जद (यू0) प्रदेश कार्यालय, पटना में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में बिहार सरकार के मंत्री श्री डाॅ0 अशोक चौधरी, मंत्री श्री मदन सहनी एवं श्रीमती डाॅ0 श्वेता गुप्ता ने प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने संबंधित मामलों के विधिसम्मत एवं त्वरित समाधान के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए।

इस अवसर पर विधान पार्षद श्री संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, प्रो0 नवीन आर्य चन्द्रवंशी, श्री अनिल कुमार एवं श्री लोकप्रकाश सिंह भी उपस्थित रहे।

मीडिया से बातचीत करते हुए मा0 मंत्री डाॅ0 अशोक चैधरी ने कहा कि मा0 प्रधानमंत्री को लेकर राहुल गांधी द्वारा की गई टिप्पणी घोर निंदनीय है। राजनीतिक विरोध के नाम पर शब्दों की मर्यादा लांघना लोकतांत्रिक परंपराओं के अनुकूल नहीं है और देश की जनता भी इस प्रकार की भाषा को स्वीकार नहीं करेगी।

तेजस्वी यादव पर प्रतिक्रिया देते हुए श्री चैधरी ने कहा कि अपराधियों के विरुद्ध होने वाली कार्रवाई को जातीय रंग देना विपक्ष की निम्नस्तरीय राजनीति का परिचायक है। मुद्दों के अभाव में नेता प्रतिपक्ष ओछी राजनीति पर उतर आए हैं। अपराध और अपराधी को जाति के चश्मे से देखना पूरी तरह अनुचित है।
