बिहार विधान परिषद् के उपचुनाव, 2026 में भोजपुर-सह-बक्सर स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र से राजद के निर्वाचित हुए माननीय सदस्य श्री सोनु कुमार राय को बिहार विधान परिषद् के
सभापति श्री अवधेश नारायण सिंह ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी। यह कार्यक्रम विधान परिषद् के उपभवन सभागार में आयोजित की गई। महामहिम राज्यपाल द्वारा निर्गत निर्वाचन की अधिसूचना विधान परिषद् के प्रभारी सचिव श्री शंकर कुमार ने पढ़ी। शपथ ग्रहण समारोह के
मौक़े पर माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी सहित विधान सभा के नेता प्रतिपक्ष श्री तेजस्वी प्रसाद यादव, बिहार विधान परिषद् के माननीय उप सभापति प्रो.(डॉ.) रामवचन राय, माननीय सांसद श्री सुधाकर सिंह, बिहार विधान परिषद् के सदस्य श्री सुनील कुमार सिंह, डॉ. उर्मिला ठाकुर, श्रीमती शशि यादव, श्री अजय कुमार सिंह, अन्य गणमान्य एवं सैकड़ो की संख्या में राजद कार्यकर्ता मौजूद रहे।
