जनता दल (यूूू0) के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री नीतीश कुमार जी मंगलवार को जदयू प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा के जंदाहा अंतर्गत ग्राम कजरी बुजुर्ग स्थित पैतृक आवास पहुँचे। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।

इस मौके पर आदरणीय श्री नीतीश कुमार जी ने वृक्षारोपण कर हरित बिहार एवं पर्यावरण संरक्षण का बड़़ा संदेश दिया। साथ ही उन्होंने पार्टी के स्थानीय पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं नेताओं से संवाद स्थापित कर संगठनात्मक मजबूती को लेकर महत्वपूर्ण मार्गदर्शन दिया।

इस दौरान आदरणीय श्री नीतीश कुमार जी ने कहा कि वर्ष 2005 के बाद बिहार में चैतरफा विकास हुआ है। शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़़़़क, बिजली, सिंचाई एवं महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में बिहार ने नई पहचान बनाई है और एनडीए सरकार में विकास का यह कारवां आगे भी तेजी से जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि बिहार बहुत जल्द देश के शीर्ष 5 विकसित राज्यों में शामिल होगा।

प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि बाबा बटेश्वर नाथ, बाबा गणीनाथ एवं खाकी बाबा की पावन धरती महनार पर श्री नीतीश कुमार जी का आगमन पूरे क्षेत्र के लिए गौरव एवं उत्सव का विषय है। उन्होंने कहा कि श्री नीतीश कुमार जी लाखों कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा, ऊर्जा एवं विश्वास के स्रोत हैं। उनके सानिध्य से कार्यकर्ताओं का उत्साह, आत्मविश्वास एवं मनोबल नई ऊँचाइयों को प्राप्त करता है।

इस अवसर पर विधान परिषद में सत्तारूढ़़ दल के उपनेता श्री ललन कुमार सर्राफ, मुख्य सचेतक श्री संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, माननीय विधायक श्री सिद्धार्थ पटेल, माननीय विधायक श्री महेंद्र राम, वैशाली जिला अध्यक्ष श्री सुभाष चंद्र सिंह, विधानसभा प्रभारी श्री शंभु कुशवाहा सहित कई वरिष्ठ नेतागण एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।
