बिहार विधान सभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने ‘वैश्विक माता-पिता दिवस’ के गौरवमयी अवसर पर सभी अभिभावकों को सादर नमन करते हुए प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि माता-पिता समाज के संस्कार, त्याग, समर्पण और निःस्वार्थ प्रेम के सर्वोच्च जीवंत स्तंभ हैं। एक आदर्श और सभ्य समाज के निर्माण में माता-पिता की भूमिका सबसे ऊपर होती है।
वे बच्चों के पहले शिक्षक और मार्गदर्शक होते हैं, जो विपरीत परिस्थितियों में भी परिवार को संबल प्रदान करते हैं। यह दिवस हमें अपनी व्यस्त दिनचर्या में से समय निकालकर अपने माता-पिता के प्रति सदैव आदर, सेवा और कृतज्ञता का भाव रखने की प्रेरणा देता है।
