बिहार विधान सभा केअध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (आईआईटी) में प्रवेश हेतु आयोजित प्रतिष्ठित आईआईटी-जेईई (एडवांस्ड) परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले सभी प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी है।
उन्होंने बिहार के गयाजी निवासी शुभम कुमार को ऑल इंडिया रैंक-1 प्राप्त कर टाॅपर बनने पर विशेष बधाई दी है।
यह सफलता विद्यार्थियों की कठिन मेहनत, अनुशासन, लगन तथा उनके अभिभावकों और शिक्षकों के मार्गदर्शन का प्रतिफल है। आपने अपनी प्रतिभा और समर्पण से न केवल अपने परिवार एवं शिक्षण संस्थान का गौरव बढ़ाया है, बल्कि राज्य और देश का भी मान बढ़ाया है। मुझे विश्वास है कि आप सभी युवा प्रतिभाएँ विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देकर भारत को आत्मनिर्भर, विकसित और ज्ञान-आधारित राष्ट्र बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँगे।
