बिहार के पर्यटन मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह से मुलाकात की। इस अवसर पर मंत्री ने बिहार में पर्यटन विभाग की महत्वाकांक्षी परियोजनाओं, कॉरिडोरों एवं निवेश-उपक्रमों की प्रगति तथा भावी कार्ययोजनाओं की जानकारी केंद्रीय मंत्री से विस्तारपूर्वक साझा की।
पर्यटन मंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री को पुनौराधाम में बन रहे माता जानकी जन्मभूमि मंदिर, पटना में बन रहे फाइव-स्टार होटल, सोनपुर के बाबा हरिहरनाथ कॉरिडोर, गया जी कॉरिडोर और बोधगया कॉरिडोर सहित बिहार पर्यटन विभाग की प्रमुख योजनाओं की प्रगति की जानकारी दी।
केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने इन पहलों को सराहा और राज्य व केंद्र के समन्वय से परियोजनाओं को शीघ्र व प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने का निदेश दिया।
