बिहार विधान सभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने वित्तीय वर्ष 2026–27 के लिए बिहार विधान सभा की आवास समिति का गठन कर दिया है। माननीय सदस्य श्री नागेन्द्र चन्द्रवंशी ( क्षेत्र संख्या– 211 , नोखा ) इस पांच सदस्यीय समिति के सभापति बनाये गए हैं। माननीय सदस्य श्री हेमनारायण साह( क्षेत्र संख्या– 112 , महाराजगंज ), श्री सूबेदार दास ( क्षेत्र संख्या– 218 , मखदुमपुर ), श्री उपेंद्र प्रसाद ( क्षेत्र संख्या –225 , गुरुआ ), श्री इंद्रदेव सिंह ( क्षेत्र संख्या– 110 , बड़हरिया ) समिति के सदस्य बनाए गए हैं।

माननीय अध्यक्ष ने माननीय सदस्य माननीय सदस्य श्री नागेन्द्र चन्द्रवंशी, ( क्षेत्र संख्या–211 , नोखा ) को नवगठित आवास समिति के सभापति के रूप में आगामी कार्यकाल के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

माननीय अध्यक्ष डॉ० प्रेम कुमार ने कहा कि आवास समिति मुख्य रूप से माननीय सदस्यों की आवास एवं आवश्यक सुविधा संबंधी विषयों पर सलाह देती है। साथ ही, यह समिति सभा या अध्यक्ष द्वारा सौंपे गए अन्य कार्यों को भी निष्पादित करती है।
