बुधवार को जनता दल (यू) के प्रदेश मुख्यालय, पटना में मा0 राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नीतीश कुमार का आगमन हुआ। इस अवसर पर उन्होंने कार्यालय परिसर का निरीक्षण कर समस्त व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

साथ ही, श्री नीतीश कुमार ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से आत्मीय मुलाकात की तथा संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने जनसुनवाई कार्यक्रम के संबंध में फीडबैक प्राप्त करते हुए जन समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए।

श्री नीतीश कुमार के आगमन पर बड़ी संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार नारों के साथ उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

इस अवसर पर माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा, मा0 मंत्री श्री रत्नेश सदा, विधान परिषद में सत्तारूढ़़़ दल के उपनेता श्री ललन कुमार सर्राफ, मुख्य सचेतक श्री संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, प्रो. नवीन आर्य चंद्रवंशी, श्री अनिल कुमार, श्री अरविंद कुमार उर्फ छोटू सिंह, श्री लोकप्रकाश सिंह सहित कई वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
