भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य सचिव रामनरेश पाण्डेय ने नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्र, नौजवान द्वारा आयोजित प्रदर्शन में शामिल एन.एफ.आई.डब्लू. के राष्ट्रीय नेत्री एनी. राजा, निशा सिद्वू, ए.आई.एस.एफ. के राष्ट्रीय अध्यक्ष विराज देवांग एवं साई तथा ए.आई.वाई.एफ. के राष्ट्रीय सचिव हरीश बाला पर संघ परिवार संगठन द्वारा किये गये हमला की निंदा की है।

जंतर-मंतर पर छात्र, नौजवानों का प्रदर्शन नीट प्रश्न पत्र लीक और सीबीएसई उत्तर पुस्तिका मुल्यांकन में हुयी अन्याय एवं धांधली के चलते परीक्षा रद्द होने से लाखों छात्रों के जीवन के साथ हुए खिलवाड़ के लिये केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेद प्रधान के इस्तीफा की मांग को लेकर आयोजित की गयी थी।

उन्होंने केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेद्र प्रधान की इस्तीफा और इस हमले में शामिल संघ परिवार के गुंडों के खिलाफ सख्त कानूनी कारवाई की मांग की है।
