बिहार विधान सभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने अंतर्राष्ट्रीय प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस पर कहा कि प्लास्टिक बैग हमारे पर्यावरण के लिए एक गंभीर खतरा हैं और इसका विघटन अथवा पुनर्नवीकरण भी सामान्यतः संभव नहीं है। ध्यातव्य है कि प्लास्टिक प्रदूषण मानव निर्मित वैश्विक समस्या है जो पर्यावरण और जैव विविधता के साथ-साथ मानव स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है।
इस दिन का उद्देश्य प्लास्टिक बैगों के उपयोग के खिलाफ सामाजिक जागरूकता बढ़ाना और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना है। यह दिन प्लास्टिक से उत्पन्न प्रदूषण के बारे में जागरूकता बढ़ाने और प्लास्टिक बैग के उपयोग को कम करने के लिए मनाया जाता है। यह दिन व्यक्तियों, व्यवसायों और पर्यावरण-अनुकूल प्रथाओं को अपनाने के लिए प्रोत्साहित करता है।
