बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर आज मीठापुर व्यवसायिक संघ द्वारा आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में एनडीए समर्थित प्रत्याशी नीरज सिन्हा का भव्य स्वागत किया गया। बैठक में उपस्थित व्यवसायी समाज ने सर्वसम्मति से नीरज सिन्हा को अपना समर्थन देने की घोषणा करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में बांकीपुर का सर्वांगीण विकास, व्यापारिक हितों की सुरक्षा तथा क्षेत्र की आधारभूत सुविधाओं का और अधिक विस्तार सुनिश्चित होगा।

बैठक के दौरान नीरज सिन्हा ने व्यवसायी बंधुओं से संवाद करते हुए कहा कि बांकीपुर की पहचान एक प्रमुख व्यापारिक केंद्र के रूप में रही है। उन्होंने आश्वस्त किया कि जनता का आशीर्वाद मिलने पर व्यापारियों की समस्याओं के समाधान, बेहतर आधारभूत संरचना, सुगम यातायात, सुरक्षा व्यवस्था तथा व्यापार के अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराने को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी।
उन्होंने कहा कि बांकीपुर का विकास ही उनकी सबसे बड़ी प्रतिबद्धता है और जनसेवा के माध्यम से क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का संकल्प लेकर वह चुनाव मैदान में हैं।

बैठक में पटना साहिब के लोकसभा सांसद रविशंकर प्रसाद, राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता, बिहार विधानसभा के मुख्य सचेतक एवं दीघा के विधायक संजीव चौरसिया, कुम्हरार के विधायक संजय गुप्ता, भाजपा प्रदेश महामंत्री नितिन अभिषेक सहित अनेक वरिष्ठ नेताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।
सभी नेताओं ने व्यवसायी समाज के साथ संवाद करते हुए बांकीपुर में निरंतर विकास, सुशासन और जनहित की योजनाओं को आगे बढ़ाने के लिए एनडीए प्रत्याशी नीरज सिन्हा को विजयी बनाने का आह्वान किया।
बैठक में सैकड़ों की संख्या में उपस्थित व्यवसायी बंधुओं ने बांकीपुर के विकास, व्यापारिक हितों की रक्षा तथा क्षेत्र की समग्र प्रगति को लेकर अपने सुझाव साझा किए। उन्होंने विश्वास जताया कि एनडीए प्रत्याशी नीरज सिन्हा के नेतृत्व में व्यापारियों की समस्याओं का प्रभावी समाधान होगा और क्षेत्र में विकास की गति और तेज होगी।
कार्यक्रम के अंत में व्यवसायी समाज ने नीरज सिन्हा का अभिनंदन करते हुए उन्हें पूर्ण समर्थन देने की घोषणा की।
इसके पूर्व बाकीपुर विधानसभा उपचुनाव के एनडीए के अधिकृत प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी के साथ एनडीए के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से शिष्टाचार भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री श्री राजीव रंजन सिंह ‘ललन सिंह’ भी उपस्थित रहे। उन्होंने श्री नीरज कुमार सिन्हा को जीत की अग्रिम शुभकामनाएँ एवं बधाई देते हुए कहा कि एनडीए पूरी ताकत के साथ बाकीपुर विधानसभा उपचुनाव में विजय हासिल करेगा।

पूर्व मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने श्री नीरज कुमार सिन्हा को आशीर्वाद देते हुए जनता की सेवा और क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित भाव से कार्य करने की शुभकामनाएँ दीं।
