पूर्व मध्य रेल का दानापुर मंडल उचित टिकट/प्राधिकार के साथ यात्रा करने वाले रेल यात्रियों की सुविधा को लेकर निरंतर सजग व कार्यरत है। इस संबंध में बिना टिकट/उचित प्राधिकार के रेल यात्रा करने के विरुद्ध दानापुर मंडल में निरंतर टिकट चेकिंग कार्य सघनतापूर्वक कराया जा रहा है।
इसी क्रम में आज दिनांक 20.07.2026 (सोमवार) को वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक दानापुर के निर्देशनुसार दानापुर मंडल के पटना-गया रेलखंड के पुनपुन एवं तारेगना स्टेशनों पर वाणिज्य विभाग एवं आरपीएफ की एक विशेष टिकट चेकिंग टीम बनाकर एक विशेष टिकट चेकिंग स्पेशल ट्रेन (लाल गाड़ी) के साथ एक सघन टिकट जाँच अभियान चलाया गया। इस दौरान इन स्टेशनों से गुजरने वाली लगभग सभी ट्रेनों को अतिरिक्त ठहराव लेकर प्रमुखता से चेक किया गया।
इस विशेष लाल गाड़ी टिकट चेकिंग अभियान में 176 बिना टिकट/अनियमित टिकट वाले यात्रियों से जुर्माने के रूप में 104110/- रुपए रेल राजस्व अर्जित किया गया । इस विशेष टिकट चेकिंग अभियान के परिणामस्वरूप पटना-गया रेलखंड के सभी स्टेशनो के टिकट काउंटरों पर यात्रियों की बढी हुई भीड़ देखी गई और यात्री उचित टिकट लेकर रेल यात्रा करने के प्रति जागरूक हुए हैं ।
