बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री एवं युवा दिलों की धड़कन श्री निशांत कुमार जी के जन्मदिन के अवसर पर हिलसा नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या-7 स्थित मदारचक गाँव में युवा साथियों द्वारा सेवा और समर्पण का अनूठा उदाहरण प्रस्तुत किया गया।

इस अवसर पर मदारचक के बच्चों के बीच केक काटकर जन्मदिन मनाया गया तथा बच्चों को कॉपी एवं पेन वितरित किए गए। युवाओं ने कहा कि जन्मदिन केवल उत्सव का अवसर नहीं, बल्कि समाज के जरूरतमंद बच्चों के साथ खुशियाँ बाँटने और उन्हें शिक्षा के प्रति प्रेरित करने का भी माध्यम होना चाहिए।

कार्यक्रम में चंदन कुमार, नीरज कुमार, प्रेम कुमार, सूरज चंद्रवंशी, सनटू शर्मा, गौरव कुमार, अभिनव गर्ग, अमित कुमार, दीपू कुमार, विद्यानंद कुमार एवं रौशन कुमार सहित कई युवा साथी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में शिक्षा, सेवा और सामाजिक सद्भाव का संदेश देना था। सभी उपस्थित लोगों ने माननीय श्री निशांत कुमार जी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।
