राष्ट्रीय लोक मोर्चा का तीन दिवसीय “विमर्श शिविर” का आयोजन आगामी 20 अगस्त से 22 अगस्त 2026 तक नालंदा जिले के राजगीर में आयोजित की जा रही है जिसमें राष्ट्रीय पदाधिकारी, प्रदेश पदाधिकारी, सभी प्रकोष्ठो के प्रदेश अध्यक्ष एवं सभी जिलों के जिला अध्यक्ष शामिल होंगे |

आज पार्टी के प्रदेश कार्यालय में जिला अध्यक्षों की बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद श्री उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि राष्ट्रीय लोक मोर्चा अब बूथ स्तर पर अपना संगठन तैयार कर चुकी है| जिसमें आप सभी पार्टी पदाधिकारीयों की अहम भूमिका है|
राजगीर में आयोजित तीन दिवसीय “विमर्श शिविर” भारतीय राजनीति में ऐतिहासिक होगी जिसमें सभी पदाधिकारी ग्राउंड जीरो पर कार्य करते नजर आयेंगे| बैठक की अध्यक्षता पार्टी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष व विधायक श्री आलोक कुमार सिंह तथा संचालन प्रधान महासचिव हिमांशु पटेल ने की| उक्त आशय की जानकारी पार्टी के प्रदेश महासचिव व प्रवक्ता रामपुकार सिंहा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है|
बैठक में मुख्य रूप से बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री श्री दीपक प्रकाश, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष प्रशांत पंकज एवं सुभाष चंद्रवंशी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मदन चौधरी, अभियान समिति के प्रदेश अध्यक्ष आर० के० सिंहा, अनुशासन समिति के प्रदेश अध्यक्ष डॉ० जंग बहादुर सिंह, खाद आयोग के सदस्य अंगद कुशवाहा, प्रदेश महासचिव प्रवक्ता रामपुकार सिन्हा, बृजेंद्र पप्पू, महिला प्रकोष्ठ के अध्यक्ष ई० स्मृति कुमुद, सुकुल राम समेत 40 संगठन जिलों के जिला अध्यक्ष क्रमशः लालदेव राम, कपील कुशवाहा, राजेश राम, रंजीत कामत, राजेंद्र यादव, मोहम्मद खुर्शीद अहमद आदि प्रमुख थे ।
