राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव जी की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया है कि दिनांक 19 अगस्त 2026 को होने वाला राजभवन मार्च अब राजद प्रदेश कार्यालय के बजाय सुबह 10:00 बजे जेपी गोलंबर (गांधी मैदान) से शुरू होगा।
श्री तेजस्वी यादव जी के नेतृत्व में यह विशाल मार्च जेपी गोलंबर से निकलकर डाकबंगला चौराहा, तारामंडल और इनकम टैक्स गोलंबर होते हुए राजभवन तक जाएगा।
यह राजभवन मार्च बिहार में अपने हक और रोजगार की मांग कर रहे छात्रों और युवाओं पर हुई बर्बर पुलिसिया कार्रवाई तथा निहत्थे युवाओं पर AK-47 जैसे हथियारों के इस्तेमाल के कड़े विरोध में किया जा रहा है। नेता प्रतिपक्ष श्री तेजस्वी यादव जी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी जी को पत्र लिखकर इस अमानवीय कृत्य के लिए जिम्मेदार अधिकारियों को तत्काल निलंबित करने की मांग की थी। परंतु, तानाशाही सरकार ने अब तक किसी भी दोषी वरिष्ठ अधिकारी पर कोई कार्रवाई नहीं की है।
नेता प्रतिपक्ष श्री तेजस्वी यादव जी ने पार्टी के सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं से अपील की है कि यह पूरा राजभवन मार्च पूर्णतः शांतिपूर्ण तरीके से निकाला जाएगा।
इस मार्च में पार्टी के सभी वर्तमान सांसद, विधायक, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, पार्टी पदाधिकारी, युवा साथी, छात्र और हजारों-हजार की संख्या में आम जनमानस शामिल होकर छात्रों-युवाओं के न्याय के लिए हुंकार भरेंगे और इस दमनकारी सरकार की ईंट से ईंट बजाने का काम करेंगे।
