
नवरात्रि मेला के अवसर पर रेलवे प्रशासन द्वारा श्रद्धालु यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए निम्नलिखित गाड़ियों का 05 मिनट का अस्थाई ठहराव मैहर स्टेशन पर प्रदान किया गया है।
डाउन दिशा की ट्रेनें –
1.सिकन्दराबाद से 01 से 15 अप्रैल, 2022 तक चलने वाली 12791 सिकन्दराबाद-दानापुर एक्सप्रेस मैहर स्टेशन पर 05.10 बजे पहुॅच कर 05.15 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी।
2.वलसाड से 02 से 09 अप्रैल, 2022 तक चलने वाली 19051 वलसाड-मुज्जफ्फरपुर एक्सप्रेस मैहर स्टेशन पर 15.35 बजे पहुॅच कर 15.40 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी।
3.लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 02 से 13 अप्रैल, 2022 तक चलने वाली 15645 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गुवाहाटी एक्सप्रेस मैहर स्टेशन पर 01.00 बजे पहुॅच कर 01.05 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी।
अप दिशा की ट्रेनें –
1.दानापुर से 02 से 16 अप्रैल, 2022 तक चलने वाली 12792 दानापुर-सिकन्दराबाद एक्सप्रेस मैहर स्टेशन पर 23.50 बजे पहुॅच कर 23.55 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी।
2.मुजफ्फरपुर से 04 से 11 अप्रैल, 2022 तक चलने वाली 19052 मुजफ्फरपुर-वलसाड एक्सप्रेस मैहर स्टेशन पर 11.55 बजे पहुॅच कर 12.00 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी।
3.गुवाहाटी से 03 से 13 अप्रैल, 2022 तक चलने वाली 15646 गुवाहाटी-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस मैहर स्टेशन पर 23.20 बजे पहुॅच कर 23.25 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी।