पटना के परसा बाजार के नत्थूपुर से जनता पार्टी ने शुरू किया चुनावी अभियान
बिहार में विधान सभा चुनाव 2025 में होने हैं लेकिन उसकी तैयारी अभी से शुरू हो गयी है सत्ताधारी दल और विपक्ष अलग अलग यात्राओं के जरिये जनता के सामने दस्तक दे रही है वही अन्य राजनितिक पार्टियाँ भी जमीनी स्तर पर अपनी पहुंच बनाने के लिए कार्य करने शुरू कर दिए हैं इसी कड़ी में जय प्रकाश नारायण और चंन्द्रशेखर जैसे बड़े व्यक्तित्व द्वारा सींचे गये जनता पार्टी ने भी बिहार की राजधानी पटना से सटे परसा बाजार के नत्थूपुर से अपनी राजनितिक गतिविधि शुरू कर दी है |
शुक्रवार को नत्थूपुर रामनगर कुर्थौल के वार्ड न.14 में जनता पार्टी की एक महत्वपूर्ण बैठक उदय सिंह राणा की अध्यक्षता में की गयी जिसमे सैकड़ो लोगो ने हिस्सा लिया इसमें सर्व सम्मति से अरुण सिंह को वार्ड 14 का अध्यक्ष चूना गया |इस दरम्यान प्रदेश अध्यक्ष धीरज कुमार ने कहा कि आज से पार्टी को मजबूत करने कि दिशा में कार्य शुरू कर दिए गये हैं जो अगले साल चुनाव होने तक जारी रहेगा | आज से अगले दो महीनो में कुल ६० वार्ड में इसी तरह के बैठक के आयोजन करके ६० कमिटी बनाई जायेगी और प्रत्येक कमेटी में 15 से २५ लोगों को जोड़ा जाएगा |
प्रदेश अध्यक्ष धीरज सिंह ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रिय अध्यक्ष के विशेष सरंक्षण में पार्टी को वार्ड ,पंचायत ,प्रखंड ,अनुमंडल और जिला स्तर तक मजबूत करने के लिए डोर टू डोर जनसंपर्क चलाएगा और पार्टी की नियत और उद्देश्य के बारे में बतायेगा और हर लोगो को पार्टी से जोड़ने का काम करेगा |इस बिच धीरज सिंह ने ये भाई कहा कि मार्च के बाद पार्टी द्वारा पटना में एक बड़ा राजनितिक आयोजन करेगा जिसमे देश भर के नेता को बुलाया जाएगा और बिहार में पार्टी को मजबूत करने के लिए बड़े फैसले लिए जायेगें ताकि आने वाले विधान सभा चुनाव में ज्यादा से ज्यादा सीटों पर पार्टी के उम्मीदवार जीतकर विधान सभा पहुँच सके और बिहार के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सके |
बैठक में पार्टी के प्रधान महासचिव शिव नारायण सिंह ,संगठन प्रभारी रवि कुमार सहित प्रदेश के कई पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया |
नत्थूपुर रामनगर कुर्थौल के वार्ड न . 14 के अध्यक्ष अरुण सिंह ने अपने 15 पदाधिकारियों वाली कमिटी की भी घोषणा की जिसमे बबन सिंह ,प्रतिमा कुमारी,साहिल ,भुलेटनऔर राजकुमार को उपाध्यक्ष ,नीरज कुमार महासचिव ,चन्दन रजक उप महासचिव ,मृत्युंजय सिंह को सचिव ,नरेश और विजय सिंह को उप सचिव बनाया गया है वही लगनदेव ,सुनील और बबलू सिंह को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है |