2025 में सुशासन के साथ विकास की ओर चलता रहेगा बिहार : डॉ . दिलीप जायसवाल
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह बिहार के राजस्व और भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल ने प्रदेश एवं देशवासियों को नये वर्ष
2025 की बधाई एवं शुभकामनायें दी हैं।
भाजपा अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने कहा कि यह प्रसन्नता की बात है कि बिहार 2024 विकास और सुशासन के रास्ते चला जिस कारण आज बिहार विकास के रास्ते पर तीव्र गति से आगे बढ़ा।
उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि वर्ष 2025 समस्त बिहारवासियों एवं देशवासियों के लिए सुख, शान्ति, सद्भाव, समृद्धि एवं अनंत सफलताओं का वर्ष होगा।
भाजपा अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि बिहार का इतिहास गौरवशाली रहा है और आज उसी गौरवशाली इतिहास को हम पुनर्जीवित करने को लेकर आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि आने वाले वर्ष में भी बिहार सुशासन के साथ विकास की ओर चलता रहेगा।
उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि बिहार सर्वांगीण विकास के रास्ते पर चलते हुए आगे बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि आने वाला वर्ष लोगों की समृद्धि और विकास के लिए नए रास्ते खोलेगी और बिहार विकसित बिहार बनने के रास्ते पर आगे कदम बढ़ाएगा।