जीतन राम मांझी के बिगड़े बोल, मंच से सरेआम किया गालीगलौज।
न्यूज़ डेस्क:- बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी के बिगड़े बोल, जीतन राम मांझी का एक विडियो सामने आया है जिसमें वो हिन्दु पूजा पद्धति पर सवाल उठा रहे हैं|
साथ हीं पंडितों के लिए आपत्ति जनक शब्दों का प्रयोग करते दिख रहे हैं, बताया जा रहा है की जीतन राम मांझी ने कल पटना में आयोजित एक कार्यक्रम में अपने भाषण के दौरान उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि पंडित जी को हम बड़े शौक से पूजा करवने के लिए अपने घरो में बुलाते है| और वो हमारे घर खाना भी नहीं खाता, बल्कि उसके बदलें में रुपया लेता है| मांझी ने अपने व्यान से पलटे बोले हम अपने धर्म को बोल रहे थे| अगर गलती हो गई हो तो मैं माफी चाहता हूँ|
रिपोर्ट:- रिभा कुमारी