शपथ ग्रहण के पूर्व प्रखंड कार्यालय से डुमरामा के वार्ड सदस्य मुन्ना प्रसाद गिरफ्तार
![](https://news4headlines.com/wp-content/uploads/2021/12/WhatsApp-Image-2021-12-24-at-1.51.46-PM-1024x576.jpeg)
न्यूज़ डेस्क:- बिहारशरीफ प्रखंड कार्यालय से पुलिस ने डुमरामा के वार्ड सदस्य मुन्ना प्रसाद को शपथ ग्रहण के पूर्व गिरफ्तार कर लिया|
बिहार शरीफ के प्रखंड विकास पदाधिकारी अंजन दत्ता ने बताया कि इन के ऊपर थाने में प्राथमिकी दर्ज थी और यह फरार चल रहे थे| जैसे ही पुलिस को सूचना मिली कि यह प्रखंड कार्यालय पहुंचे हैं उसी दौरान उन्हें पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया|
रिपोर्ट :- प्रतिमा