डब्लूजेएआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष को मातृ शोक, मंगलवार को भागलपुर स्थित अपने आवास पर ली अंतिम सांस

न्यूज़ डेस्क:-  वेब जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंद कौशल की माता का निधन मंगलवार को हो गया। वे काफी दिनों से बीमार चल रहीं थीं और उनका इलाज पटना एम्स में चल रहा था। आनंद कौशल की माता  का स्वास्थ्य एम्स में इलाज के बाद स्थिरथा लेकिन अचानक मंगलवार  को हृदयगति रुकने से अपने निजी आवास भागलपुर में अंतिम सांस ली। उनके निधन से परिवार में शोक की लहर दौड़ गई।

आनंद कौशल की माता के निधन की सूचना मिलते ही सगे संबंधी और अन्य लोग आनंद कौशल के आवास पर जुट गए। उनके निधन की खबर जिन्हें भी मिली वे स्तब्ध हो गए। दिवंगत को मुखाग्नि उनके छोटे बेटे कमलेश कौशल ने दी। विदित हो कि करीब ढाई वर्ष पूर्व आनंद कौशल के पिता का भी निधन हो गया था।

आनंद कौशल के माता के निधन पर केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे, सुल्तानगंज विधायक ललित नारायण मंडल, पूर्व विधान पार्षद एवं जदयू नेता भूमिपाल राय, बिहार राज्य खाद्य आयोग के चेयरमैन विद्यानंद विकल, भागलपुर से भाजपा के पूर्व विधायक प्रत्याशी अर्जित शास्वत चौबे, भागलपुर भाजपा जिला मंत्री प्रणव घोष, व्यवसायी शिव कुमार झा, वरिष्ठ भाजपा नेता पवन मिश्रा, भाजपा नेता रंजन सिंह, कांग्रेस नेता रविंद्र यादव, वेब जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया के संरक्षक रजनीकांत पाठक, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रजनीश कांत, माधो सिंह, ऋषि भारद्वाज,

 

अमिताभ ओझा, हर्षवर्धन द्विवेदी, राष्ट्रीय महासचिव अमित रंजन, राष्ट्रीय सचिव निखिल के डी वर्मा, नितेश रंजन, कौशलेंद्र कुमार, सुरभित दत्त, मुरली मनोहर श्रीवास्तव, अकबर इमाम, राष्ट्रीय संयुक्त सचिव मधुप मणि पिक्कू, राजेश अस्थाना, रमेश पांडेय, मनोकामना सिंह, डॉ लीना, कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश अश्क, राष्ट्रीय कार्यालय सचिव मंजेश कुमार, बिहार प्रदेश अध्यक्ष प्रवीण बागी, पश्चिम बंगाल प्रदेश अध्यक्ष चन्द्रचूड़ गोस्वामी,

अनूप नारायण सिंह, रविशंकर शर्मा, राम बालक राय, बालकृष्ण समेत अन्य सदस्यों एवं बड़ी संख्या में शोकाकुल परिवार के उपस्थित सदस्यों ने शोक जताया और दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि देते हुए ईश्वर से आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को दुख की घड़ी में धैर्य धारण करने की हिम्मत देने की प्रार्थना की।

रिपोर्ट:- रिभा कुमारी

दानापुर चोरी में 13 बाइक के साथ तीन चोर किया गया गिरफ्तार

न्यूज़ डेस्क:- दानापुर नगर में बाइक चोरी की बढ़ती घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए थानाध्यक्ष अजीत कुमार साहा के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया था।गठित टीम में पु.अ.नि. मुकेश शर्मा एवं स.अ.नि.अमरेश शर्मा मोटरसायकिल से अपराध नियंत्रण हेतु वाहन चेकिंग में भ्रमणशील थे। करीब 11:00 बजे पु.अ.नि.मुकेश शर्मा आर. पी. एस. मोड के पास वाहन चेकिंग कर रहे थे तभी गुप्त सूचना मिली कि दानापुर कैन्ट एरिया में आर्मी कैंटीन के सामने दो संदिग्ध व्यक्ति जिसमें से एक अपने साथ के मोटरसायकिल पर सवार तथा दूसरा मोटरसायकिल के लॉक को छेड़छाड़ कर खोलने का प्रयास कर रहा है। जो पुलिस बल को देखते ही भागने लगा जिसे पुलिस बल के सहयोग से पकड़ लिया गया। पकड़ाये दोनो व्यक्ति से कड़ायी से पूछताछ किया गया तो एक व्यक्ति जो मोटरसायकिल का ब्लॉक खोलने का प्रयास कर रहा था वह अपना जितेन्द्र कुमार उम्र 19 वर्ष पिता सुरेन्द्र राय बताया तथा दूसरा व्यक्ति जो मोटरसायकिल पर बैठा हुआ था अपना नाम दीपू कुमार पिता राजवंशी राय दोनो सा.गढ़ीपट्टी दियारा थाना सोनपुर जिला छपरा बताया।

कड़ाई से पूछताछ करने दोनों के द्वारा स्वीकार किया गया कि दोनो अपने ग्रामीण भागीरथी के पुत्र रंजीत कुमार के साथ मिलकर मोटरसायकिल चोरी करता है तथा चोरी किया हुआ मोटरसायकिल बिस्कुट फैक्ट्री के नजदीक स्थित फिल्ड में कचड़ा के पीछे राकेश कुमार को छिपाने हेतु सुपुर्द कर देते हैं जो मोटरसायकिल का मिस्त्री है जहाँ से राकेश कुमार गाडी का नंबर प्लेट बदल देता है तथा हमलोग दियारा में कम कीमत पर गाड़ी ले जाकर बेच देते है तथा जो पैसा मिलता है उसे आपस में बॉट लेते हैं।

उक्त दोनों के निशानदेही पर दानापुर थाना क्षेत्र से चोरी की गयी 05 मोटरसायकिल के साथ कुल 13 मोटसायकिल एवं मोटरसायकिल का कटा हुआ कुछ भाग जैसे टंकी, इंजन एवं शॉकर वगैरह को बरामद किया गया है। अन्य बरामद मोटरसायकिल का सत्यापन किया जा रहा है साथ ही राकेश कुमार उम्र 20 वर्ष पिता बुझावन राय सा. पानापुर थाना अकिलपुर जिला छपरा को गिरफ्तार किया गया है तथा रंजीत कुमार पिता भगीरथी सा. गढीपटटी दियारा थाना सोनपुर जिला छपरा की गिरफ्तारी हेतु छापामारी एवं दानापुर थाना क्षेत्र से चोरी गयी अन्य मोटरसायकिल की बरामदगी हेतु प्रयास जारी है।

रिपोर्ट :- प्रतिमा

वहशी जीजा ने पहले साली को अपनी हवस का शिकार बना किया हत्या

न्यूज़ डेस्क:-  मुजफ्फरपुर में एक वहशी जीजा ने पहले साली को अपनी हवस का शिकार बनाया उसके बाद हत्या कर दी। जिले के कटरा थाने के एक गांव में मंगलवार देर रात  घर में साली को अकेले देख उससे दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर किशोरी के सिर पर लोढी से वार कर दिया, लहूलुहान होने के बाद मुंह व हाथ बांधकर उसके साथ दुष्कर्म किया। हत्या के बाद भी बहनोई मो. शौकत ने  किशोरी के साथ दुष्कर्म किया| घर में रखे पेटी बक्से को खोलकर गहने आदि लूट लिए। भागने के समय किशोरी का मोबाइल भी साथ ले गया।

घटना बाद वह रात में ही समस्तीपुर के ताजपुर स्थित काशविहार गांव लौट गया। साली की हत्या के बाद घर से ले गए गहने को ताजपुर में एक आभूषण व्यवसायी के हाथ बेच दिया। उसी पैसे से एक होटल में बिरयानी खा रहा था तभी कटरा पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी जयंतकांत ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित ने स्वीकारोक्ति बयान में घटना को अंजाम देने की एक-एक बात स्वीकार कर ली है। मरने के बाद भी उसने दुष्कर्म करने  इसके बाद जिस गाड़ी से आया था उसी से भागने की बात पुलिस को बतायी है। इधर, कटरा थानेदार ललित कुमार ने बताया कि मृतका की बड़ी बहन को डिलीवरी होनी थी। तबीयत बिगड़ने पर उसे मां व भाई दरभंगा स्थित अस्पताल ले गये। घर में किशोरी अकेली रह गई थी। पत्नी की डिलेवरी की जानकारी होने पर शौकत ताजपुर से ऑटो किराये पर लेकर ससुराल पहुंचा था।

बस के झटके से किन्नर जख्मी, चालक से किया 10 हजार मुआवजे का मांग

 न्यूज़ डेस्क :-  बुधवार को दोपहर में जीरोमाइल के पास फोरलेन पर बस से एक किन्नर को चोट लग गया| घटना के बाद किन्नारों ने गुस्सा होकर पुरे सड़क जाम कर हंगामा मचाया, वहां वाहनों की लम्बी कतार लग गई | किन्नर मुस्कान को कहना था कि वह बस यात्रियों से नेग लेकर बस से निचे उतर रही थी| तभी खलासी ने उसे धक्का दे दिया और वह गिर पड़ी |

जबकि खलासी का कहना है कि चलती बस से उतरने के बाद वह खुद गिर पड़ी| अफरातफरी के बीच बस के सभी यात्री उतर गए| घटना की सुचना मिलते ही अगमकुआं पुलिस हंगामा कर रहे किन्नरों को समझाकर शांत किया| लेकिन किन्नरों ने बस चालक से 10 हजार रूपए का मुआवजा राशि लेने के बाद ही जाम हटाया| इसके बाद दोपहर करीब दो बजे तक फोरलेन पर वाहनों का आवागमन हुआ|

रिपोर्ट:- रिभा कुमारी

ऑटो एव हाईवा के बीच भीषण टक्कर में ऑटो सवार चार लोगो की दर्दनाक मौत

न्यूज़ डेस्क:- नालंदा जिले के अस्थावां सारे थाना क्षेत्र के हरगावां मोड़ पर बरबीघा की ओर से आती हुई अनियंत्रित हाईवा ने विपरीत दिशा से आते हुए टेंपो में टक्कर मार दी। इस भीषण टक्कर से टेंपो में सवार 4 लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई | 5 लोग बुरी तरह घायल हुए। स्थानीय ग्रामीणों ने घायलों को नजदीकी रेफरल अस्पताल बरबीघा में भर्ती करवाया। जहां इलाज के क्रम में एक की मौत हो गई। 3 को चिंताजनक स्थिति में रेफर किया गया है।


प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया की बिहारशरीफ की ओर से आती हुई टेंपो अपने निर्धारित लेन में ही जा रही थी कि अचानक बरबीघा की ओर से तेज गति से आती हुई हाईवा ने सामने से टक्कर मार दी। इस टक्कर में टेंपो के परखच्चे उड़ गए। तीन महिला और एक पुरुष की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। हादसा इतनी भयावह थी की एक शव टेंपो में फंसा रह गया था जिसे मुश्किल से निकाला गया।


उक्त हादसे के बाद हाईवा चालक फरार होने के क्रम में पब्लिक से पकड़ा गया जिसे पुलिस ने गुस्साए भीड़ से बचाया।समय पर सारे थाना के पहुंचने से ड्राइवर की जान बची। इधर घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने हाईवा को आग के हवाले कर दिया और जमकर हंगामा मचा रही है।

ग्रामीणों में चर्चा है की पुलिस द्वारा ओवरलोडिंग ट्रक की आए दिन जांच से घबराए ट्रक चालक तेजगति से ट्रक को भगाते हैं| इस कारण ये घटना घटी है क्योंकि ये घटना मिशन ओपी थाना जो नालंदा शेखपुरा का बॉर्डर है उससे मात्र 300 मीटर की दूरी पर घटी है| घटना की सूचना मिलते ही पुलिस लोगों को शांत करने में जुटी हुई है । लेकिन कोई भी मानने को तैयार नहीं है। फिलहाल स्थिति गंभीर बनी हुई है।

रिपोर्ट :- रजनीश

नालंदा में होम्योपैथिक दवा का दुरुपयोग कर ब्रांडेड नकली विदेशी शराब बनाने वाले मिनी फैक्ट्री का किया गया उद्भेदन

न्यूज़ डेस्क:-  नालंदा में होम्योपैथिक दवा का दुरुपयोग कर ब्रांडेड नकली विदेशी शराब बनाने वाले मिनी फैक्ट्री का उद्भेदन किया गया| गौरतलब हो कि बिहार में पूर्णरूपेण शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब का व्यवसाय थमने का नाम नहीं ले रहा है|

इतना ही नहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की गंभीरता के बाद शराब के ऊपर सख्ती से कार्रवाई की जा रही हैं| उसके बावजूद शराब माफिया अभी भी शराब के धंधे करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं| इतना ही नहीं दूसरे राज्यों से शराब आने में होने वाली परेशानी को देखते हुए शराब माफिया खुद शराब का निर्माण कर रहे हैं|

नालंदा में सुबह-सुबह बिहार शरीफ उत्पाद थाना की पुलिस कार्रवाई करते हुए मिनी शराब फैक्ट्री का उद्भेदन किया है| उत्पाद इंस्पेक्टर विजय कुमार सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि दीपनगर थाना क्षेत्र के मेंघी नगमा में होम्योपैथिक दवाई का दुरुपयोग कर नकली विदेशी शराब बनाने का धंधा चलाया जा रहा है|

उत्पाद विभाग की टीम ने सूचना के आधार पर शराब बनाने वाले स्थल की घेराबंदी करते हुए छापेमारी कर एक धंधेबाज विकास कुमार को गिरफ्तार करते हुए 180 बोतल में 18 लीटर होम्योपैथिक दवा डाइल्यूशन हिपर सल्फर 200 के अलावे अलग-अलग ब्रांडेड विदेशी शराब कि खाली बोतल, रेपर और कोरक बरामद करते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है|

उत्पाद विभाग की मानें तो नए साल में इसका उपयोग करने के लिए धड़ल्ले से होम्योपैथिक दवा का दुरुपयोग करते हुए नकली ब्रांडेड विदेशी शराब का निर्माण किया जा रहा था| उत्पाद इंस्पेक्टर विजय कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ करते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है|

रिपोर्ट :- रजनीश

पटना सिटी क्षेत्र के आलमगंज थाना मछुआ टोली में किन्नर का शव मिलने से जुटी भीड़

न्यूज़ डेस्क:-  पटना सिटी क्षेत्र के आलमगंज थाना अंतर्गत सादिकपुर मछुआ टोली में किन्नर उषा रानी की शव पुलिस ने बरामद कि है| शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है|

किन्नरों में भारी आक्रोश है| पच्चास वर्षीय उषा किन्नर के साथियों ने हत्या कि आशंका जतायी है| प्रशासन पहुंचकर मामले की छानबीन करने में जुटी है| पुलिस का कहना है कि उसके शरीर पर कहीं भी चोट के निशान नहीं है|पुलिस का कहना है कि करीब  2 दिन पहले ही हत्या कर दी गई थी| स्थानीय नागरिकों के द्वारा सूचना देने के बाद प्रशासन पहुंची तो रूम में ताले पड़े थे और दरवाजे से बदबू आ रही थी| दरवाजा तोड़कर पुलिस जब अंदर गयी तो देखा कि उषा का शव पड़ा है| उसकी मौत कि खबर मिलते ही काफी संख्या में उसके साथी घटनास्थान पर पहुँच गए|

रिपोर्ट:- प्रतिमा

65 वर्षीय बुजुर्ग किसान बीमारी के तनाव में आकर खुद को गोली मार ली।

न्यूज़ डेस्क :-  रोहतास के करगहर थाना क्षेत्र गिरधरपुर गांव में एक 65 वर्षीय बुजुर्ग किसान  ने खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली। मृतक शंकर दयाल सिंह बक्सर जिला के सेमरी प्रखंड के विकास पदाधिकारी अजय सिंह के पिता थे। बताया जाता है कि मृतक शंकर दयाल सिंह पिछले कुछ महीनों से बीमार चल रहे थे। अपने बीमारी से वे काफी परेशान एवं तनाव में थे। उनका इलाज रांची से चल रहा था।

इसी बीमारी के तनाव में उन्होंने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मार ली। सिर में गोली लगने से घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मौके पर पुलिस के अलावा तमाम परिजन भी पहुंचे। सेमरी प्रखंड के BDO अजय सिंह भी अपने पिता के खबर सुनकर गांव पहुंचे। बताया जा रहा है कि मृतक के दो पुत्र थे जिसमें एक पुत्र BDO तथा दूसरा वैज्ञानिक है। वह खुद शिक्षित किसान थे।

रिपोर्ट :- रिभा कुमारी

 पटना के एमवीआई रहे मुत्युंजय सिंह के पैतृक घर औरंगाबाद समेत कई ठिकानों पर इओयू की एक साथ छापेमारी जारी

न्यूज़ डेस्क:-  पटना जिले के तत्कालीन एमवीआई मृत्युंजय कुमार सिंह के औरंगाबाद जिले के गोह प्रखंड के गोलापर स्थित पैतृक घर समेत कई ठिकानों पर आर्थिक अपराध ईकाई(EOU) की टीम मंगलवार को सुबह से ही छापेमारी कर रही है।

मृत्युंजय पर बालू माफियाओं से साठगांठ कर अवैध वसूली कर करोड़ो की अकूत संपति खड़ा करने का आरोप है। इसी आरोप के आलोक में उसके कई ठिकाने पर छापेमारी चल रही है। छापेमारी में एमवीआई के पास आय के ज्ञात स्त्रोतो से 531 प्रतिशत अधिक एवं अधिक सम्पत्ति के सबूत मिले हैं। गौरतलब है बालू माफिया से जुड़कर अवैध रूपये वसूली करने वाले लोक सेवकों के खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई लगातार कार्रवाई कर रही हैं। ईओयू की टीम की अभी बिहार से लेकर झारखंड तक रेड चल रही है।

मृत्युंजय कुमार सिंह के पटना के गोला रोड स्थित आरके सदन अपार्टमेंट, औरंगाबाद के गोह के गोलापुर स्थित पैतृक निवास, झारखंड के रांची स्थित साले के दो अपार्टमेंट में एक साथ रेड चल रही है। रेड में ईओयू की कुल 8 टीमें लगी हैं। गौरतलब है कि इओयू इसके पहले भी बालू माफियाओं से जुड़े आईपीएस, डीएसपी, एसडीओ, डीटीओ, थानाध्यक्ष आदी दर्जनों के ठिकाने पर रेड मार चुकी हैं।

रिपोर्ट:- प्रतिमा

पुलिस का मुखौटा का आरोप लगाकर भतीजा ने चाचा चाची चचेरी वहन साथ की मारपीट

न्यूज़ डेस्क:-  पंचायत चुनाव के ठीक दो दिन पूर्व शराब के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा गया, नीतीश जेल से जमानत मिलने के बाद घर पहुंचा तो पुलिस की मुखौटा का आरोप लगाकर चाचा, चाची, चचेरी बहन के साथ सोमवार की सुबह जमकर मारपीट किया। इस मामले में  तीनों हिलसा थाना में पहुंचकर अपनी फरियाद सुनाकर नीतीश से जान बचाने की गुहार लगा रही है। भाई के डर से शहमे सिंटु कुमारी बताती है कि जब चचेरे भाई नितीश कुमार को शराब बेचने के दौरान पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

तो उल्टे पुलिस से पकड़ाने की बात बताकर मारपीट करता है। घर से भगा देने का धमकी देता है। दूसरी बात रामस्वरूप यादव कहते हैं कि तीन पुत्री के अलावे एक भी पुत्र ना रहने के कारण बराबर उक्त लोगों के द्वारा तंग तबाह किया जाता है। इस मामले में थानाध्यक्ष प्रकाश कुमार शरण से बात हुई तो उन्होंने कहा कि इस तरह की मामला मेरे संज्ञान में नहीं आया है। अगर इस तरह की घटना घटी है। तो दोषी व्यक्ति को गिरफ्तार किया जाएगा।

रिपोर्धट:- नपत