शाहाबाद क्षेत्र मे पार्टी को नंबर वन बनाने के लिए उपेंद्र कुशवाहा ने विराट को पार्टी की सदस्यता दिलायी

रालोजद खुद को मजबूत करने में जुटा है। दूसरे दल के नेताओं के साथ-साथ आम आवाम को अपने से लगातार जोड़ रहा है। इसी कड़ी में शाहाबाद क्षेत्र के छात्र नेता विराट कुशवाहा अपने समर्थकों के साथ रालोजद की सदस्यता ग्रहण की। रालोजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व केन्द्रीय मंत्री उपेन्द्र कुशवाहा ने विराट कुशवाहा को सदस्यता दिलायी।

मिलन समारोह को संबोधित करते हुए पार्टी सुप्रीमो उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा की विराट कुशवाहा के साथ काफी संख्या में लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया है। इससे पार्टी को शाहाबाद समेत प्रदेशभर में काफी मजबूती मिलेगी। इस मौके पर उन्होंने मुख्यमंत्री पर जमकर हमला बोला। कहा कि जबसे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तेजस्वी प्रसाद यादव को मुख्यमंत्री की कुर्सी सौंपने की बात कही है तबसे जदयू पूरी तरह से बिखर चुका है। बिहार में सुशासन नाम की चीज नहीं है। राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद को नीतीश कुमार की नहीं अपना बेटा को मुख्यमंत्री बनाने की चिंता है। विराट कुशवाहा के साथ सदस्यता ग्रहण करने में मुख्य रूप से रामाशंकर सिंह, उपेन्द्र नारायण सिंह, अजय कुमार सिंह, अनिल कुमार सिंह, सोनू कुशवाहा, परविन्दर कुशवाहा, रविशंकर कुमार सिंह, लोहा महतो, राहुल कुमार सिंह, सम्राट कुमार, रितीक सिंह, जनेश्वर सिंह, चंदन कुमार सिंह, राधिका देवी, सुनीता कुमारी, ड़ीगू कुमार, बिंदा देवी समेत हजारो लोग प्रमुख थे।

You may have missed