मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज अचानक मंत्री सुमित कुमार सिंह के आवास पहुंचे

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मुंबई में इंडिया गठबंधन की बैठक से लौटने के बाद विज्ञान प्रौद्योगिकी मंत्री सुमित कुमार सिंह के आवास पर पहुंचे जहाँ मुख्यमंत्री ने मंत्री सुमित कुमार सिंह से उनके विभाग में किये जा रहे विकास के कार्यों के सन्दर्भ में विचार विमर्श किया और कुछ सुझाव भी दिए ,जैसा आपको मालुम कि मंत्री सुमित सिंह विज्ञान प्रौद्योगिकी तकनीकी शिक्षा विभाग में अनवरत उन्नयन कार्य में तल्लीन रहते हैं। सुमित सिंह जी प्रगति की राजनीति के अविराम पथिक हैं, विकास की सियासत के महानायक नीतीश कुमार जी के सानिध्य में अपने क्षेत्र, ज़िले, अंग क्षेत्र और बिहार की उन्नति को पूर्ण प्रतिबद्ध हैं।

 इस दरम्यान मुख्यमंत्री ने  मंत्री सुमित कुमार सिंह के आवास पर  गौ पालन और अश्व पालन किये जाने की तारीफ़ भी की और इस बारे में कुछ अपने विचार भी रखे ,मुख्यमंत्री के साथ बिहार के भवन निर्माण मंत्री डॉ अशोक चौधरी  भी मौजूद रहे ।

You may have missed