देश में ओमिक्रोंन से संक्रमित होने के दो नए मामले, अब तक 23 मरीज

मुंबई में सोमवार को ओ ओमिक्रोंन वैरिएंट से संक्रमित होने के दो और मामले सामने आने से महाराष्ट्र में इस वैरिएंट से संक्रमित लोगों की संख्या 10 और देश भर में संक्रमितों की कुल संख्या २३ हो गई है| उधर एक दिन में 8,306 लोगों के संक्रिमित होने की पुष्टि के साथ ही देश में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 3,46,41,561 हो गई| वहीं सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 98,416 रह गई, जो 552 दिनों में सबसे कम है| दक्षिण अफ्रीका से मुंबई पहुंचे एक 36 वर्षीय व्यक्ति और उसकी 36 वर्षीय महिला मित्र, जो अमेरिका से आई है, दोनों ओमिक्रोंन से संक्रमित पाए गए है| उन्हें फाइजर की वैक्सीन लगाई जा चुकी है| इन रोगियों के पांच उच्च-जोखिम और 315 कम-जोखिम वाले संपर्को का पता लगाया गया है| रविवार को महाराष्ट्र के पुणे  में सात मामले सामने आए, जिनमें ओमिक्रोंन के नौ मामलों की पुष्टि की गई|

पटना के एक निजी अस्पताल में भर्ती कोरोना संक्रमित व्यक्ति के सैंपल की जीनोम सीक्वेंसिंग में डेल्टा वैरिएंट पाया गया है| इंदिरा गाँधी आयुर्विज्ञान संस्थान में सैंपल की जीनोम सीक्वेंसिंग में यह जानकारी सामने आई है| अभी तक विदेश यात्रा करनेवाले कुल 1190 लोगों के सैंपल लेकर जांच कराइ जा रही है|

इनमे 4 लोगों को सैंपल पाजिटिव पाए गए है| देश में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रोंन के खतरों से निपटने को स्वास्थ्य विभाग ने पूरी तयारी की है| हवाई अड्डे पर चौकसी बढ़ा दी गई है और विदेश से आने वाले यात्रियों पर विशेष नजर रखी जा रही है| और इनके सूचि तैयार की जा रही है| ऐसे लोगों को जल्द से जल्द आरटी-पीसीआर टेस्ट करवाना होगा| साथ ही इन लोगों को कम से कम आठ दिनों के लिए घर में ही आइसोलेशन में रहने की सलाह भी दी गई है| स्वास्थ्य विभाग नए हालातों में एक बार फिर ट्रेसिंग, टेस्टिंग, ट्रीटमेंट के पुराने पैटर्न को लागू कर रहा है| और कोविड पाजिटिव लोगों के इलाज के लिए भी विशेष प्रबंध किए जा रहे हैं|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed