सुशील मोदी तेजस्वी फोबिया से ग्रस्त

भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी द्वारा उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव के संदर्भ में दिए गए बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए राजद प्रवक्ता चित्तरंजन गगन ने कहा है कि भाजपा नेता तेजस्वी फोबिया से ग्रसीत हो गए हैं उन्हें किसी अच्छे चिकित्सक से स्वास्थ्य परीक्षण करवाने की आवश्यकता है।


श्री गगन ने कहा कि दरअसल में सुशील मोदी जी को इस‌ बात का जलन हो रहा है कि जब वे बिहार के उपमुख्यमंत्री थे तो उन्हें केवल एक विभाग ( वित्त) का प्रभार दिया गया था और उसमें भी वे अन्य भाजपा मंत्रियों के समान नाकाबिल हीं साबित हुए थे। जबकि तेजस्वी जी के जिम्मे कई महत्वपूर्ण विभागों का प्रभार है और उन विभागों की उल्लेखनीय उपलब्धियां नंगी आंखों से भी दिखाई पड़ रही है। अब यदि भाजपा नेता को नहीं दिखाई पड़ रही है तो उन्हें किसी नेत्र विशेषज्ञ से अपने चश्मे का नम्बर दिखवा लेना चाहिए। वर्षों तक भाजपा नेताओं के जिम्मे रहे स्वास्थ्य विभाग को जिस हाल में पहुंचा दिया गया था आज उसमें काफी गुणात्मक सुधार हुए हैं।‌ सरकारी अस्पतालों के प्रति लोगों के बढ़ते विश्वास का उदाहरण तो अस्पतालों में आने वाले मरीजों की संख्या में तेजी से हो रही बढ़ोतरी हीं है। भाजपा नेता के स्वास्थ्य मंत्री रहते कोरोना काल में इस राज्य की जनता ने जो त्रासदी देखी है उसे याद कर आज भी रूह कांप जाता है।राजद प्रवक्ता ने कहा कि बिहार की जनता उस दिन को नहीं भूली है जब नगर विकास विभाग भाजपा मंत्री के जिम्मे रहता था और बरसात के मौसम में पटना सहित अन्य शहरों में लोगों को महिनों तक जल जमाव से परेशान होना पड़ता था।‌ और तत्कालीन उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी जी कई सप्ताह तक अपने राजेन्द्र नगर स्थित आवास के अन्दर दुबके हुए थे। आज अगर पटना नगर निगम के कर्मचारी हड़ताल पर हैं तो इसके लिए सबसे ज्यादा जिम्मेवार तो पटना नगर निगम के महापौर जो भाजपा की नेत्री हैं , उनकी गलत नीतियां हैं।
राजद प्रवक्ता ने कहा कि भाजपा नेता को उपमुख्यमंत्री तेजस्वी जी पर कोई आरोप लगाने के पहले स्वयं आत्मचिंतन करना चाहिए।

You may have missed