अन्तर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर डीएम ने वरिष्ठ मतदाताओं को किया सम्मानित

जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी, पटना डॉ. चन्द्रशेखर सिंह ने कहा है कि वरिष्ठ मतदाताओं का लोकतंत्र की मजबूती में अहम योगदान है। इनसे प्रेरणा लेकर सभी मतदाताओं को संविधान द्वारा प्रदत्त वयस्क मताधिकार का अवश्य प्रयोग करना चाहिए। वे आज समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में भारत निर्वाचन आयोग के निदेश के अनुसार अन्तर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में वरिष्ठ मतदाताओं एवं पदाधिकारियों को संबोधित कर रहे थे। जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा इसका आयोजन किया गया था। डीएम डॉ. सिंह ने वरिष्ठ मतदाताओं का हार्दिक अभिनंदन करते हुए कहा कि आपका योगदान हमसब के लिए अमूल्य है।

इस कार्यक्रम में डीएम डॉ. सिंह द्वारा वरिष्ठ मतदाताओं (80 प्लस आयु वर्ग) को सम्मानित किया गया। इसके पूर्व उप विकास आयुक्त, पटना श्री तनय सुल्तानिया द्वारा जिला निर्वाचन पदाधिकारी के संदेश को पढ़ कर सुनाया गया तथा संदेश-पत्र की एक प्रति उपलब्ध करायी गयी।

सम्मानित वरिष्ठ मतदाताओं की विवरणी निम्नवत हैः-

1. श्री पशुराम शाह
2. श्री गंगा दयाल प्रसाद
3. श्री राम प्रवेश यादव
4. श्रीमती कमला देवी
5. श्री लाल बाबू सिंह
6. श्रीमती जगतारण देवी
7. श्री छेदी मंडल
8. श्रीमती राम कली मुस्मात
9. श्री रामा शंकर सिंह
10. श्रीमती राधा देवी
11. श्रीमती सुमित्रा देवी
12. श्री विनोद राय
13. श्री प्रेम राउत
14. श्रीमती धानो देवी
15. श्रीमती जय कलिया देवी
16. श्रीमती ताहिरा खातुन
17. श्री रामविलास ठाकुर
18. श्रीमती सरस्वती देवी
19. श्री शांति मुखर्जी
20. श्रीमती तारा देवी
21. श्री एन.के. मुखर्जी
22. श्रीमती स्नेहलता देवी
23. श्री मिश्री सिंह
24. श्री मुकेश सिंह
25. मो. हाशिम

विदित हो कि अन्तर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर आज बीएलओ, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों एवं निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों द्वारा भी इन कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। निर्वाचन प्रक्रिया में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु 80 प्लस आयु के मतदाताओं तथा 100 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं को सम्मानित किया गया है। निर्वाचन साक्षरता क्लब तथा चुनाव पाठशाला पर आधारित गतिविधियों का भी आयोजन किया जा रहा है।

डीएम डॉ. सिंह ने कहा कि चुनावों में उच्चतर मतदान प्रतिशत हमारे जैसे समृद्ध लोकतंत्र को एक नया आयाम देगा। सभी वयस्क नागरिकों को निर्वाचन में अपने मताधिकार का प्रयोग कर इसमें अहम योगदान देना चाहिए।

डीएम डॉ. सिंह ने कहा कि जागरूक मतदाता हमारे समृद्ध लोकतंत्र की रीढ़ हैं। मतदाता ही लोकतंत्र के संरक्षक हैं।

You may have missed